मुंबई। देश की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलती फिल्म ‘ब्लैकबोर्ड वर्सेज व्हाइटबोर्ड’ का शनिवार को अंधेरी स्थित ‘द व्यू’ में ट्रेलर लांच किया गया। इस मौके पर ‘पीपली लाइव’ फेम मशहूर अभिनेता रघुवीर यादव एवं सिंघम, सिंबा सहित तमाम फिल्मों में निगेटिव रोल के जरिए खास पहचान बना चुके अशोक समर्थ की उपस्थिति खासा आकर्षण का केंद्र रही।
निर्माता नूपुर श्रीवास्तव, गिरीश तिवारी और आशुतोष सिंह रतन अपनी पहली फिल्म ‘ब्लैकबोर्ड वर्सेज व्हाइटबोर्ड’ के ट्रेलर लांच के लिए फिल्म के कलाकार और मेहमानों को अँधेरी के द व्यू सिनेमा में आमंत्रित किया था। फिल्म का निर्माण ‘माइलस्टोन क्रिएशन्स’ और रतन श्री एंटरटेनमेंट ने किया है। इस अवसर पर फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे रघुबीर यादव, अशोक समर्थ, धर्मेंद्र सिंह, अलिस्मिता गोस्वामी और मनु कृष्णा ने उपस्थित होकर ट्रेलर लांच किया, जिसकी ब्राईट आउटडोर के योगेश लखानी, मीडियाकर्मियों सहित उपस्थित लोगों को काफी पसंद आया। सभी ने फिल्म के विषय और ट्रेलर की खूब प्रशंसा की। एकता जैन ने इवेंट में एंकरिंग की। ट्रिनिटी फिल्म्स के निलय पाण्डे इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर हैं।
रघुबीर यादव और अशोक समर्थ की उपस्थिति में ‘ब्लैकबोर्ड वर्सेज व्हाइटबोर्ड’ का ट्रेलर लांच

