नई दिल्ली:गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशन कुछ देर के लिए बंद रहेंगे। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो ने गणतंत्र दिवस को लेकर अपने ट्विटर हैंडल से लोगों को दी है। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट करते हुए बताया कि दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशनों के कुछ इंट्री और एक्जिट प्वाइंट कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगे। इन चारों में आइटीओ, दिल्ली गेट, लाल किला, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इन मेट्रो स्टेशनों के कुछ गेट सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए बंद रहेंगे। इन गेटों को सुरक्षा के लिहाज से बंद किया गया है।
वहीं कुछ स्टेशन जैसे पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन 8:45 से 12:00 बजे तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन भी सुबह छह बजे से 12 बजे तक बंद रहेंगे। वहीं पार्किंग की सुविधा को लेकर भी मेट्रो ने बताया कि यह सुविधा 25 जनवरी से 26 जनवरी तक बंद रहेगी।
गणतंत्र दिवस पर ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, पार्किंग में नहीं खड़ी कर सकेंगे गाड़ियां

