मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मुंबई महिला मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मुम्बई में निर्मित 5 कन्या सुरक्षा सर्कलों पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। भायंदर, चेम्बूर एवं नेरुल में स्थित कन्या सुरक्षा सर्कलों पर शानदार कार्यक्रमो के आयोजन के साथ ध्वजारोहण किया गया। भायंदर के सर्किल पर अभातेममं महामंत्री श्रीमती तरुणा बोहरा की गरिमामयी उपस्थिति एवं नेरुल व चेम्बूर के कन्या सुरक्षा सर्कलों पर राष्ट्रीय ट्रस्टी श्रीमती प्रकाशदेवी तातेड़ एवं मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्री कच्छारा की उपस्तिथि में ध्वजारोहण का कार्यक्रम जोश एवं उत्साह से हुआ।
महामंत्री तरुणा जी ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कन्या सुरक्षा सर्किल द्वारा देश की सुरक्षा के साथ सभी बेटियों के शुभ भविष्य की कामना की। मुम्बई अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्री जी ने अपने वक्तव्य में कहा मुम्बई में स्थित 5 कन्या सुरक्षा सर्कलो पर केंद्र द्वारा निर्देशानुसार ध्वजारोहण के कार्यक्रम उत्साह और आनंद के साथ कि बहुत ही अच्छी उपस्थिति में हुए वह सराहनीय है सर्कल पर राष्ट्र गान के साथ सलामी देना अपने आप को गौरव की अनुभूति दिलाने जैसा है कि आज देश के साथ इन बेटियों को भी सलामी दे रहे है। ध्वजारोहण के इस कार्यक्रम के आयोजन में नेरुल संयोजिका श्रीमती मनीषा चंडालिया , भायंदर संयोजिका श्रीमती मंजु भंडारी तथा चेम्बूर संयोजिका वनिता बाफना का विशेष सहयोग रहा। नवी मुम्बई के शिक्षण समिति के पूर्व सभापति अर्जुनजी सिंघवी ने कार्यक्रम की सराहना की साथ ही नेरुल के एक उद्यान में मंडल के नाम के साथ नारी गौरव नामकरण करने हेतु अनुमति प्राप्त होने की जानकारी भी दी।
अभातेयुप के उपाध्यक्ष श्री महेश जी बाफना ने महिला मंडल की जागरूकता की प्रशंसा की। कार्यक्रम में अभातेममं कार्यकारिणी से भारती जी सेठिया मुम्बई कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष रचना जी हिरण, कोषाध्यक्ष चन्दा जी कोठारी, सहमंत्री गीतांजलि बोथरा, कांता जी बच्छावत, संगीता चपलोत, वन्दना मुणोत, अनिता सिंयाल, कल्पना परमार, क्रांतिजी सुराणा, हेमा बाफना, अंजू कोठारी सरोज चण्डालिया, महिला मंडल, तेयुप व ज्ञानशाला परिवार तथा अन्य सभा संस्थाओं के पदाधिकारियों की सराहनीय उपस्थिति के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।
गणतंत्र दिवस पर कन्या सुरक्षा सर्कल पर हुए ध्वजारोहण

