- मंडल प्रभारी नागेंद्र सिंह सिंकू ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर।
बस्ती/यूपी।- भारतीय जनता पार्टी गणेशपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में मंडल की परिचयात्मक एवं कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त मंडल प्रभारी नागेंद्र सिंह सिंकू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल प्रभारी नागेंद्र सिंह सिंकू ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी की जमीनी ताकत बढ़ाएगा।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री दीपक उपाध्याय, उमेश गुप्ता, मंडल मंत्री सरिता गौड़, प्रियंका भारती, मंडल उपाध्यक्ष राहुल पटेल, धर्मेंद्र यादव, डिंपल अंकुर यादव, काशीराम गुप्ता, आलोक चौरसिया सहित वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र मणि त्रिपाठी, पंकज चौधरी, पहलवान चौधरी, गौरव पाल, मनोज कुमार प्रजापति, अरुण कुमार गौड़, सुनील कुमार रिंकू, मोदनवाल, शाहिद और मंडल के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपनी जिम्मेदारियां समझीं और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
