अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म तन्वी द ग्रेट का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को एक ऐसी लड़की की कहानी से रूबरू कराता है, जिसने दुनिया के तमाम रुकावटों को पार करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। यह एक नन्हे, निडर और दृढ़ निश्चय वाली है। उल्लेखनीय है कि फिल्म तन्वी द ग्रेट पहले ही कान्स फिल्म फेस्टिवल, न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल, लंदन, ह्यूस्टन और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन किया है। ट्रेलर में तन्वी की कहानी सामने आती है, जो एक अलग लेकिन किसी से कम नहीं है। यह एक प्रेरणादायक कहानी है।
तन्वी द ग्रेट के बारे में बात करते हुए, अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर ने कहा, “तन्वी द ग्रेट देखने वाला हर व्यक्ति शायद थोड़ा अधिक दयालु बनकर जाएगा और शायद बदल जाएगा। यह फिल्म हर उस व्यक्ति को मेरा समर्पण है जो अलग है, लेकिन किसी से कम नहीं। यह एक ऑटिस्टिक, प्रतिभाशाली और दृढ़ निश्चयी लड़की की कहानी है, जो भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखती है। यह मेरे करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है, और मुझे विश्वास है कि भारतीय दर्शक इसे उतनी ही गहराई से अपनाएंगे, जितना कि वैश्विक दर्शकों ने किया है।” फिल्म में नवोदित अभिनेत्री शुभांगी के साथ जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर, नासर, अनुपम खेर और इयान ग्लेन जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म तन्वी द ग्रेट का ट्रेलर लांच, 18 जुलाई को सिनेमाघरों होगी रिलीज

