By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फीफा चिकित्सा प्रमुख ने खेल शुरू करने को लेकर दी चेतावनी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

फीफा चिकित्सा प्रमुख ने खेल शुरू करने को लेकर दी चेतावनी

Last updated: April 29, 2020 7:39 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

लंदन:विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था-फीफा की चिकित्सा समिति के चेयरमैन माइकल डी हूगे ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी के दौरान फुटबॉल नहीं खेला जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया है कि राष्ट्रीय संघों को इसके बजाय अगले सीजन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के अध्यक्ष ने कहा है कि अगर फ्रांस के कोरोना वायरस को लेकर नये दिशानिर्देशों के कारण उनकी टीम चैंपियंस लीग के मैच स्वदेश में नहीं खेल पाती है तो वह इन मैचों को विदेश में खेलने के लिए तैयार है।

डी हूगे ने बीबीसी से कहा, “मेरा सुझाव है कि अगर यह संभव है तो अगले कुछ सप्ताह तक प्रतिस्पर्धी फुटबॉल खेलने से बचना चाहिए। इसके बजाय अगले सीजन में अच्छी तरह से प्रतियोगिता शुरू करने की तैयारियां करनी चाहिए।” डी हूगे का बयान बंदेस्लीगा लीग के उस कदम के बाद आया है, जिसमें लीग ने अगले महीने से फिर से फुटबॉल सीजन शुरू करने के संकेत दिए हैं जबकि प्रीमियर लीग बिना दर्शकों के जून में लीग को फिर से शुरू करने जा रहा है।

उन्होंने कहा, “इसमें बहुत खतरा है और इसके छोटे-छोटे परिणाम है। मैं एक चिकित्सक के तौर पर बात कर रहा हूं, मुझे मैचों के आयोजक के रूप में बोलने की जरूरत नहीं है, लेकिन चिकित्सा दृष्टिकोण से मैं मैचों के आयोजन को लेकर बेहद आशंकित हूं।” डी हूगे ने साथ ही कहा, “हम सीधे संपर्क से कैसे बचेंगे। यह मेरा सवाल है। हमें टीका बनने तक इंतजार करना होगा। जब तक टीका तैयार नहीं हो जाता तब तक फुटबॉल खेलने से समस्याएं पैदा होंगी।”

पीएसजी के अध्यक्ष नासिर अल खलीफी ने किया ऐलान
फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एडवार्ड फिलिप ने कहा था कि सितंबर तक पेशेवर फुटबॉल की शुरुआत नहीं हो सकती, जिसके बाद पीएसजी के अध्यक्ष नासिर अल खलीफी ने यह घोषणा की। सरकार के नये दिशानिर्देशों के बाद लीग 1 सत्र के भी रद्द होने की संभावना बन गई है।

अल खलीफी ने बयान में कहा, ”हम फ्रांस सरकार के निर्णय का सम्मान करते हैं। यूएफा (यूरोपीय फुटबॉल संघ) के साथ करार को देखते हुए हम कहीं भी और किसी भी समय चैंपियंस लीग में खेलने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने कहा, ”अगर फ्रांस में खेलना संभव नहीं है तो अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुरक्षा स्थिति सुनिश्चित करने के बाद हम विदेशों में अपने मैच खेलेंगे।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रशांत भूषण ने मांगी योग गुरु बाबा रामदेव से माफी
Next Article शुभमन गिल ने सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग को बताया फेवरेट बल्लेबाज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?