By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शुभमन गिल ने सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग को बताया फेवरेट बल्लेबाज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

शुभमन गिल ने सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग को बताया फेवरेट बल्लेबाज

Last updated: April 29, 2020 7:51 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारत के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल के लिए 2020 एक बड़ा और अहम साल साबित होने वाला था। शुभमन आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलते हुए शायद ओपनिंग करते। आईपीएल की परफॉर्मेंस इस युवा बल्लेबाज के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने का एक जरिया बनती, लेकिन कोरोना वायरस के खतरे ने शुभमन के साथ बहुत से क्रिकेटरों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल क्रिकेटर आईपीएल नहीं खेल पा रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ बने हुए हैं। युवा क्रिकेटर शुभमन गिल ने भी अपने फैन्स के साथ बने रहने के लिए टि्वटर पर सवाल-जवाब का एक सेशन किया।

शुभमन ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप और आईपीएल में अपनी परफॉर्मेंस से दिग्गजों को खासा पसंद किया है। इसी परफॉर्मेंस के दम पर वह टीम इंडिया में डेब्यू कर पाए। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और कई बड़े क्रिकेटर शुभमन गिल की तारीफ कर चुके हैं और उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बता चुके हैं।

टि्वटर पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान शुभमन गिल ने फैन्स के कई सवालों के जवाब दिया। शुभमन से फैन्स ने उनके फेवरेट भारतीय और विदेशी क्रिकेटर के बारे में पूछा तो उन्होंने सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग का नाम लिया।

इस दौरान शुभमन गिल ने केकेआर में आंद्रे रसेल के साथ खेलने का अनुभव भी साझा किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से पूछा गया कि वह आईपीएल में आंद्रे रसेल के साथ अपने बल्लेबाजी अनुभव को साझा करें। इसका जवाब देते हुए शुभमन ने कहा, नॉन स्ट्राइकर एंड से उन्हें देखना ऐसा है, जैसे आप टीवी पर हाइलाइट्स देख रहे हों।

बता दें कि हाल ही में हरभजन सिंह के साथ इंस्टाग्राम लाइव में रोहित शर्मा ने शुभमन की तारीफ करते हुए कहा था, ”दाएं हाथ के इस बल्लेबाज में बहुत क्षमताएं हैं और वह नेशनल टीम में अपनी  जगह पक्की करेंगे।”

रोहित ने कहा था, ”मुझे लगता है शुभमन प्रवाहमय बल्लेबाज हैं। वह भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं। जब भी कंस्सीटेंट रन बनाएंगे, उनमें आत्मविश्वास आएगा। उनका घरेलू क्रिकेट में बहुत अच्छा रिकॉर्ड है। मुझे लगता है कि हमें उन्हें टीम में लाने का प्रयास करना चाहिए। टीम में इस समय काफी प्रतियोगिता है।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फीफा चिकित्सा प्रमुख ने खेल शुरू करने को लेकर दी चेतावनी
Next Article ‘मुझे गलत मत समझना, सचिन आज जो भी हैं उससे ज्यादा हासिल कर सकते थे’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?