By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रशांत भूषण ने मांगी योग गुरु बाबा रामदेव से माफी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

प्रशांत भूषण ने मांगी योग गुरु बाबा रामदेव से माफी

Last updated: April 29, 2020 7:18 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:देश के मशहूर वकील प्रशांत भूषण ने योग गुरु बाबा रामदेव से माफी मांगी है। उस ट्वीट को लेकर माफी मांगी है जिसमें उन्होंने डिफॉल्टर और कर्जमाफी को लेकर रामदेव का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि मैंने पहले एक पोस्टर ट्वीट किया था, जिसमें उनका उल्लेख एक डिफॉल्टर के रूप में किया गया था, जिसका लोन माफ किया गया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बाबा रामदेव से माफी मांगता हूं। मैंने पहले एक पोस्टर ट्वीट किया था, जिसमें उनका उल्लेख एक डिफॉल्टर के रूप में किया गया था, जिसका लोन माफ किया गया है। पोस्टर एक पोर्टल की स्टोरी पर आधारित है, जिसमें ‘रूचि सोया’ को डिफॉल्टर के रूप में उल्लेख किया गया है। बाद में मुझे पता चलता है कि वह (बाबा रामदेव) केवल इसे खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।’

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा एक आरटीआई के जवाब में बैंकों के विलफुल डिफाल्टर्स की जो सूची दी गई है, उनके खिलाफ सरकार पहले ही कार्रवाई शुरू कर चुकी और जांच जारी है। आरबीआई की शीर्ष 50 विलफुल डिफाल्टर्स की सूची में शामिल कई कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दाखिल किए जाने सहित प्रवर्तन कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसियों ने गीतांजलि जेम्स और आरईआई एग्रो की संपत्तियों को अटैच कर लिया है, जबकि विनसम डायमंड्स के जतिन मेहता के खिलाफ एक रेड कार्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके अलावा गीतांजलि जेम्स के मेहुल चोकसी के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है।

इन डिफाल्टर्स की सूची में मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड शीर्ष पर है, जिस पर 5,492 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसके बाद दूसरे स्थान पर आरईआई एग्रो लिमिटेड 4,314 करोड़ रुपए कर्ज के साथ और विनसम डायमंड एंड ज्वेलरी 4,076 करोड़ रुपए कर्ज के साथ मौजूद है।

आरबीआई ने कहा है कि बैंकों ने 50 विलफुल डिफाल्टर्स पर बकाया 68,607 करोड़ रुपए को बट्टे खाते में डाल दिया है। इसके बाद 200 करोड़ रुपए की श्रेणी में कानपुर की कंपनी रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड है, जोकि जाने माने कोठारी समूह की कंपनी है, जिस पर 2850 करोड़ रुपए का कर्ज है।

इसके अलावा, पंजाब की कुडोस केमी (2,326 करोड़ रुपए), बाबा रामदेव और बालकृष्ण की कंपनी समूह इंदौर स्थित रुचि सोया इंडस्ट्रीज (2,212 करोड़ रुपए) और ग्वालियर की जूम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (2,012 करोड़ रुपए) जैसी कंपनियों के नाम इस सूची में शामिल हैं।

बात अगर 100 करोड़ रुपए के सेगमेंट में आने वाली कंपनियों की करें तो इसमें 18 कंपनियों के नाम हैं। इन कंपनियों में अहमदाबाद स्थित हरीश आर. मेहता की कंपनी फोरएवर प्रीसियस ज्वेलरी एंड डायमंड्स प्राइवेट लिमिटेड (1,962 करोड़ रुपए), भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या की बंद हो चुकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड (1,943 करोड़ रुपए) शामिल हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दुबई में भारतीय डॉक्टर की गाड़ी रोक पुलिस ने दी सलामी, भावुक हो गईं डॉ. आयशा सुल्ताना
Next Article फीफा चिकित्सा प्रमुख ने खेल शुरू करने को लेकर दी चेतावनी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?