मुंबई: फैशन जगत से जुड़ी तमाम खबरों के लिए ‘द निक’ फैशन एरिना इंटरनेशनल मैगज़ीन लांच की गई। फैशन जगत से जुड़े डॉ अनिल नायर और सायरस पोस्टनजी ने मैगज़ीन शुरू की है। शनिवार को मुम्बई ओशिवारा स्थित परकअप होटल में लॉन्चिग कार्यक्रम हुआ, जिसमें डॉ अनिल नायर चेयरमैन ऑफ डिप्लोमेटिक ग्लोबल मिशन, सायरस पोस्टनजी पब्लिशर अंड ओनर ऑफ द निक मैगज़ीन, मिस एंजेल तेतरबी पॉपुलर क्वीन ऑफ यूनिवर्स 2019, सुहास मालवीय, ओनर ऑफ फ़्लैश एडवरटाइजिंग, सचिन यादव प्रोड्यूसर डायरेक्टर, राकेश सबरवाल प्रोड्यूसर डायरेक्टर एंड डिस्ट्रीब्यूटर, विशेष तौर पर मौजूद रहे।
बता दे किं ‘द निक’ फैशन एरिना इंटरनेशनल मैगज़ीन ने मिस एंजेल तेतरबी पॉपुलर क्वीन ऑफ यूनिवर्स 2019 को अपना ब्रांड अम्बेसडर बनाया। साथ ही डॉ अनिल नायर ने बताया कि आने वाले 23 नावम्बर को मैगज़ीन के लिए भव्य फोटोशूट होने जा रहा है,जिसमें पार्टीसीपैट करने वाले लड़के लड़कियों को वो सब सुविधा मुहैया कराई जायेगी जो आज तक किसी ने नहीं किया, डॉ अनिल नायर ने कहा की निक मैगज़ीन आने वाले दिनों में नये लड़के लड़कियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही हैं।
- मीडिया फोटोग्राफर : कोरील राजेश कुमार

