By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एयर स्ट्राइक में लक्ष्य हासिल किया, कोई पाक विमान एलओसी पार नहीं कर सका: बीएस धनोआ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

एयर स्ट्राइक में लक्ष्य हासिल किया, कोई पाक विमान एलओसी पार नहीं कर सका: बीएस धनोआ

Last updated: June 24, 2019 7:29 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

ग्वालियर: वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना का कोई विमान भारत के हवाई क्षेत्र में नहीं घुस पाया था। कोई भी हमारी एलओसी को क्रॉस नहीं कर सकता है। हमने 26 फरवरी को आतंकी कैम्प ध्वस्त कर अपना लक्ष्य हासिल किया। इसके बाद पाक के विमान भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए आए, लेकिन नाकाम रहे।
एयर चीफ मार्शल धनोआ सोमवार को करगिल युद्ध के 20 साल पूरे होने पर ग्वालियर एयरबेस पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान टाइगर हिल पर वायुसेना के हमले को रिक्रिएट किया गया। धनोआ ने कहा कि हमने 27 फरवरी को कुछ घंटों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद किया था। अगर अब भी पाकिस्तान ने अपना क्षेत्र बंद कर रखा है तो यह उनकी समस्या है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है और हवाई यातायात बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है।
तनाव के दौरान हमने एयर ट्रैफिक नहीं रोका: धनोआ
उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने अपने सिटीजन एयर ट्रैफिक को कभी नहीं रोका। केवल 27 फरवरी को हमने श्रीनगर हवाई क्षेत्र को 2-3 घंटे के लिए बंद कर दिया था। उस वक्त दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति थी, लेकिन हमारी हवाई सेवाओं पर कोई असर नहीं हुआ।
वायुसेना के पास एएन-32 विमान का विकल्प नहीं
धनोआ ने एएन-32 विमान हादसे पर कहा कि हमारे पास इस एयरक्राफ्ट का विकल्प मौजूद नहीं है, ऐसे में एएन-32 विमान पहाड़ी क्षेत्रों में उड़ान भरता रहेगा। पिछले दिनों यह विमान अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हो गया था, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी।
मिराज विमानों ने टाइगर हिल पर हमले किए थे
वायुसेना ने 24 जून 1999 को करगिल के द्रास सेक्टर स्थित टाइगर हिल पर पाक घुसपैठियों पर हमले किए थे। ग्वालियर एयरबेस पर इसे रिक्रिएट किया गया। मिराज 2000 विमानों ने टाइगर हिल के मॉडल पर हमले किए। यहां 5 मिराज, 3 मिग 21 और एक सुखोई 30 लड़ाकू विमान भी डिस्प्ले में रखे गए। 26 फरवरी को बालाकोट स्ट्राइक में मिराज 2000 ने ही आतंकी ठिकानों पर स्पाइक बम गिराए थे। ग्वालियर में इनकी तीन स्क्वॉड्रन हैं। धनोआ ने कहा कि करगिल युद्ध के दौरान महज 12 दिन में मिराज को लेजर गाइडेड बम सिस्टम से लैस किया गया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली में कानून व्यवस्था सुधारने के लिये केंद्र को पूरी मदद देंगे: केजरीवाल
Next Article शिवसेना की नीलम गोर्हे महाराष्ट्र विधान परिषद की पहली महिला उपसभापति बनीं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जीता चमार, जंगली-मंगली मेहतर और मारून सिंह लोधी को सम्मान दो, चंबल के गुमनाम वीरों की कीर्ति रक्षा की मांग तेज
state
May 7, 2026
कंगना रनौत की फिल्म “भारत भाग्य विधाता” 12 जून को होगी रिलीज़
entertainment
May 7, 2026
भंसाली की फिल्मों के 7 यादगार डायलॉग्स जो आज भी रोंगटे खड़े कर देते हैं
entertainment
May 7, 2026
सिद्धार्थ गुप्ता ने ‘कृष्णावतारम्’ में अपनी भूमिका के पीछे की भावनात्मक यात्रा साझा की
entertainment
May 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?