नई दिल्ली:एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारत ने गोल्ड हासिल कर बढ़िया शुरुआत की है। गुरुवार को भारत की महिला पहलवान दिव्या काकरान ने 68 किग्रा वजन में जापानी खिलाड़ी नारुहा मत्सुयुकी को हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया। 68 किलोग्राम में खेला गया यह मुकाबला राउंड रोबिन फॉर्मेट में खेला गया। इसमें दिव्या ने कजाखस्तान, मंगोलिया, उजबेकिस्तान और जापान के खिलाड़ियों को पटखनी देकर गोल्ड पर निशाना साधा।
नई दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिव्या ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत के लिए टूर्नामेंट का दूसरा गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ भारत की झोली में अब दो गोल्ड सहित कुल छह पदक हो चुके हैं।
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: दिव्या काकरान ने जीता गोल्ड, भारत के नाम छठा पदक

