सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एशिया कप टी20 पर भी मंडराया खतरा, एसीसी की मीटिंग स्थगित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

एशिया कप टी20 पर भी मंडराया खतरा, एसीसी की मीटिंग स्थगित

Last updated: March 26, 2020 12:20 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:कोविड-19 महामारी (कोरोनावायरस संक्रमण) से इन दिनों पूरी दुनिया परेशान है। इसके चलते एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की मीटिंग स्थगित हो गई, जिसमें एशिया कप के वेन्यू को लेकर चर्चा होनी थी। इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि एशिया कप टी20 टूर्नामेंट दुबई में खेला जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ही इसकी मेजबानी करेगा, लेकिन मैच पाकिस्तान की जगह किसी न्यूट्रल जगह पर खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट सितंबर में खेला जाना है, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए अब इस टूर्नामेंट पर भी सवालिया निशान लग गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक रिश्ते सामान्य नहीं है और इसके चलते भारतीय टीम पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने नहीं जा सकती है। इस महीने की शुरुआत में भी कोविड-19 के चलते एसीसी को अपनी मीटिंग कैंसल करनी पड़ी थी और एक बार फिर यह स्थगित करनी पड़ी।

एसीसी की मीटिंग इसलिए जरूरी है क्योंकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली साफ कह चुके हैं कि टीम इंडिया क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी और पाकिस्तान की मेजबानी में अगर यह टूर्नामेंट किसी न्यूट्रल जगह पर कराया जाता है, तो टीम इंडिया को हिस्सा लेने में कोई दिक्कत नहीं है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एसीसी की मीटिंग में इस पर भी बात करनी है कि श्रीलंका, बांग्लादेश या अफगानिस्तान के खिलाफ इस टूर्नामेंट के कुछ मैच पाकिस्तान में कराए जाएं। कोरोनावायरस संक्रमण से दुनिया भर के तमाम स्पोर्ट्स इवेंट्स या तो स्थगित किए गए हैं या फिर रद्द किए गए हैं। ओलंपिक गेम्स भी स्थगित किए जा चुके हैं और आईपीएल भी स्थगित हो चुका है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संकट के इस घड़ी में सरकार के साथ है कांग्रेस:सोनिया गांधी
Next Article ओलंपिक स्थगित होने के बाद विश्व रैंकिंग को फ्रीज कर सकता है बैडमिंटन महासंघ
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रश्मिका मंदाना: महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए जरूरी
entertainment
November 23, 2026
‘ऊर्जस्वल’ संगम में गूंजा अणुव्रत और ऊर्जा का संदेश
social
November 23, 2026
अद्वितीय आचार्य थे पूज्य महाप्रज्ञप्रवर : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 22, 2026
अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?