मुंबई। ग्रांट रोड स्थित एनएमटी अकादमी में दिनांक ०४/११/२०२५ को “डिजिटल डिटॉक्स एवं नशा मुक्ति” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के साथ हुआ। इसके पश्चात् कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन माननीय विधायक श्री मंगलप्रभातजी लोढ़ा द्वारा किया गया।
विद्यालय के माननीय ट्रस्टी श्री हरीश मुलचंदानी और कोर्दिनेदर् कु.प्रियादर्शनि वर्मा का स्वागत अणुव्रत समिति क्षेत्रीय संयोजक श्री नरेंद्र मुनोत ने किया। अणुव्रत समिति मुंबई के दक्षिण जोंन प्रभारी श्री दिनेश धाकड़ ने सभी का स्वागत करते हुए प्रेरणादायी अणुव्रत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। प्रथम सत्र में श्रीमती रेनूका कोठारी ने नशा मुक्ति पर मार्गदर्शन दिया और युवाओं को नशे से दूर रहकर सशक्त एवं अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया।
द्वितीय सत्र में श्री चिराग पमेचा ने डिजिटल डिटॉक्स पर रोचक रूप से जानकारी दी तथा मोबाइल व इंटरनेट का समझदारी एवं सीमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। 2कक्षा 7वी, 8वीं, 9वीं और 10वीं के लगभग 250 विद्यार्थी एवं 15 शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी छात्रों ने नशा न करने तथा मोबाइल फोन का संतुलित उपयोग करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में आचार्य महाप्रज्ञा विद्या निधि फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष श्री गणपत जी डागलिया, दक्षिण मुंबई सभा के मंत्री श्री दिनेश जी धाकड़, तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुमित सुराणा, सचिव श्री श्रेयंस मुनोत तथा अणुव्रत सदस्य श्री प्रकाश मेहता की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष धन्यवाद महिला मोर्चा, भाजपा की श्रीमती किरण जैन को, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन श्री नरेंद्र मुनोत द्वारा किया गया।

