सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एनआईए ने कहा- पुलवामा केस सुलझाने के बेहद करीब, पाकिस्तान का इसमें सीधा संबंध
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

एनआईए ने कहा- पुलवामा केस सुलझाने के बेहद करीब, पाकिस्तान का इसमें सीधा संबंध

Last updated: February 25, 2019 11:46 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नयी दिल्ली:राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पुलवामा हमला केस सुलझाने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि सबूतों का विश्लेषण करने के बाद यह पता चला कि इस ऑपरेशन में आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार और स्थानीय हैंडलर समेत जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकी शामिल थे।

14 फरवरी को सीआरपीएफ काफिले में धमाके के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था, उसके मालिक की भी पहचान कर ली गई है। यह गाड़ी करीब आठ साल पहले कश्मीर में रजिस्टर्ड हुई थी और मालिक की जानकारी में उस आतंकी समूह की तरफ से उसे इस्तेमाल किया जा रहा था। गाड़ी का मालिक गायब है।

एनआईए के सूत्रों ने बताया कि इस घटना में पाकिस्तान का साफतौर पर हाथ है। आत्मघाती हमले में इस्तेमाल गाड़ी में एक कंटेनर में करीब 25 किलोग्राम आरडीएक्स रखा गया था। एक तरफ जहां इस बात की जांच की जा रही है कि कैसे जैश-ए-मोहम्मद ने इस घटना को अंजाम देने के लिए आरडीएक्स खरीदा, तो वहीं जांचकर्ता ऐसा मानते हैं कि विस्फोटकों को सीमापार से लाया गया था।

एनआईए सूत्र ने बताया- “हमारे पास गाड़ी का पूरा विस्तृत ब्यौर है। इसमें उसी आतंकी समूह के लोग कम से कम दो बार देखे गए थे।”

एनआईए ने यह पाया कि आदिल अहमद डार पिछले साल मार्च में गायब होने के बाद वह जैश-ए-मोहम्मद की यूनिट के साथ ‘एक्टिव’ था। यह आतंकी समूह मुख्य रूप से सीमा पर से अपना ऑपरेशन चलाता है। आदिल के घर पर मई के आखिर या जून 2018 में सुरक्षाबलों की तरफ से उसके काकपोरा स्थित घर पर फायरिंग के चलते वह सीआरपीएफ को पसंद नहीं करता था।

जांचकर्ता ऐसा मानते हैं कि डार के घर पर फायरिंग के बाद स्थानीय जैंश हैंडर ने उसे कट्टर बना दिया और सीमा पार से आए निर्देश के बाद उसे इस कदम के लिए तैयार किया गया था। एनआईए सूत्रों ने हालांकि इस हमले में शामिल लोगों के बारे में उसकी पहचान उजागर करने से फिलहाल इनकार किया है। लेकिन, एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि अगले दो हफ्तों में इस केस की विस्तृत जानकारी सामने आ जाएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पीएम मोदी से बोले इमरान खान- पुलवामा हमले का दें सबूत, हम करेंगे कार्रवाई
Next Article NPS खाताधारकों के लिए खुशखबरी, PFRDA कर रहा है न्यूनतम गारंटीड रिटर्न पर काम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की कई दशकों में फैली पारसी कहानी ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
entertainment
October 3, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अहिंसा दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 3, 2026
कुब्रा सैत ने गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर हो रही अटकलों पर उठाया तीखा सवाल – फैन कब से प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए?
entertainment
October 3, 2026
कांदिवली में विवेगे धम्म माहिये प्रतियोगिता का आयोजन
social
October 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?