सन्त कबीर नगर। एक देश एक विधान एक निशान की तरह राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति का संवैधानिक अधिकार हो, ये बातें अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन/राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजभर संगठन/क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र शैलेश कुमार राजभर ने भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष केन्द्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी जी से शिष्टाचार भेंट कर मांग पत्र सौंपते हुए कहा।
शैलेश कुमार राजभर ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश और केंद्र में दोनों जगह पूर्ण बहुमत की सरकार है तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा रहा है एक देश एक विधान एक निशान उसी तरह राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल कर राजभर जाति को एक समान संवैधानिक अधिकार दिया जाये क्योंकि राजभर जाति की उपजातियां भार / राजवर / राज्जहर / (राजभर) देश के विभिन्न हिस्सों राज्यों विहार , पश्चिम बंगाल, झारखण्ड,असम, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति में शामिल हैं ऐसी स्थिति में आजादी से आज तक उत्तर प्रदेश में इन्हें अनुसूचित जनजाति के संवैधानिक अधिकार से क्यों वंचित रखा गया हैं उत्तर प्रदेश में भी इस भूल को सुधार करते हुए एक देश एक विधान एक निशान एक संवैधानिक अधिकार की तरह राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल कर संवैधानिक अधिकार दिया जाय।
एक देश एक विधान एक निशान की तरह राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति का संवैधानिक अधिकार दिया जायः शैलेश कुमार राजभर

