By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एक और परंपरा टूटेगी, लेखानुदान की जगह पूर्ण बजट की तैयारी में सरकार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

एक और परंपरा टूटेगी, लेखानुदान की जगह पूर्ण बजट की तैयारी में सरकार

Last updated: November 23, 2018 6:56 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:केंद्र सरकार चुनावी वर्ष में लेखानुदान पेश करने की बजाय 2019-20 का पूर्ण बजट लाने की तैयारी कर रही है। विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम मोदी सरकार के दोबारा चुने जाने के विश्वास को दिखाता है। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, वित्त मंत्री अरुण जेटली एक फरवरी को पूर्ण बजट पेश करने की योजना बना रहे हैं, जबकि लोकसभा चुनाव साल की पहली छमाही में हो सकते हैं। सरकार ने इससे पहले 2017 में एक फरवरी को बजट पेश किया था, ताकि अगले वित्तीय वर्ष के लिए सरकारी विभाग योजनाओं और खर्च की पूरी तैयारी कर सकें।
चुनावी साल में पूर्ण बजट पेश करने को लेकर सरकार यह तर्क दे सकती है कि बड़ी अर्थव्यवस्था वाला भारत नई सरकार के सत्ता संभालने के बीच दिशाहीन स्थिति में नहीं रह सकता।  सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि 2018-19 का संशोधित अनुमान और 2019-20 का बजटीय अनुमान मांगते हुए सभी विभागों को पत्र भेजे गए हैं। सिर्फ चुनाव की वजह से अर्थव्यवस्था को अधर में नहीं डाला जा सकता और खर्च में जो अंतर होगा, उसे आगे भी पूरा किया जा सकता है। सरकार वर्ष 2018-19 की अर्थव्यवस्था का रिपोर्ट कार्ड देने वाला आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश कर सकती है, जबकि यह जिम्मेदारी भी सामान्यता अगली सरकार पर छोड़ी जाती है।
विशेषज्ञों ने कहा, सही कदम होगा
अर्न्स्ट एंड यंग के मुख्य नीति सलाहकार डीके श्रीवास्तव ने कहा कि अगर बजट के जरिये नीतिगत निरंतरता को बनाए रखा जाता है तो यह सही कदम होगा। जब तक सरकार के आखिरी साल के बजट में कर नीति जैसे बड़े बदलाव नहीं किए जाते हैं और उस वित्त वर्ष के खर्च की मंजूरी ली जाती है, तो यह पूरी तरह सही रुख होगा।
एक और परंपरा टूटेगी
अगर चुनावी वर्ष में पूर्ण बजट पेश होता है तो सरकार बजट से जुड़ी एक और परंपरा को तोड़कर आगे बढ़ेगी। इससे पहले 2016 में एक फरवरी को बजट पेशकर फरवरी माह के आखिरी में बजट लाने की परंपरा तोड़ी थी। वहीं 92 साल की परंपरा से हटकर 2017 में आम बजट से अलग रेल बजट पेश नहीं किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कर्मचारी को नौकरी से त्यागपत्र देने का पूरा अधिकार : सुप्रीम कोर्ट
Next Article सरकार ने देशभर में बंद किए 539 चाइल्ड केयर इंस्टिट्यूट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
सूरज बड़जात्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, आयुष्मान खुराना और शरवरी की होगी मुख्य भूमिका
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?