मुंबई :स्प्रिंटर दुती चंद ने खुलासा किया है कि वे समलैंगिक रिश्ते में हैं। वे भारत की पहली एथलीट हैं जिन्होंने इस तरह की बात सार्वजनिक तौर पर स्वीकार की है। दुती ने बताया कि वे अपने गृहनगर चाका गोपालपुर (ओडिशा) में एक लड़की के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि, दुती ने अपनी पार्टनर के बारे में बताने से मना किया। वे नहीं चाहतीं कि उनकी पार्टनर फिजूल में लोगों की नजरों में आए।
उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी मुझे जज करने का हक नहीं है। यह मेरी निजी पसंद है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए। मैं देश के लिए पदक जीतने की कोशिश जारी रखूंगी।’’
‘मैंने समलैंगिकों के लिए हमेशा आवाज उठाई’
दुती ने कहा, ‘‘मुझे ऐसा कोई मिला है, जो मेरा जीनसाथी है। मैं मानती हूं कि हर किसी को इस बात की आजादी होनी चाहिए कि वह किसके साथ जीवन बिताना चाहता है। मैंने हमेशा उन लोगों के हक में आवाज उठाई है जो समलैंगिक रिश्तों में रहना चाहते हैं। यह किसी की निजी पसंद है। मेरा ध्यान फिलहाल वर्ल्ड चैम्पियशिप और ओलिंपिक खेलों पर है, लेकिन मैं भविष्य में उसके साथ घर बसाना चाहती हूं।’’
दुती चंद ने कहा- मैं समलैंगिक रिश्ते में हूं

