By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति पिछले साल 27.55 लाख करोड़ रु घटी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articlesworld

दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति पिछले साल 27.55 लाख करोड़ रु घटी

Last updated: November 9, 2019 8:37 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति पिछले साल 388 अरब डॉलर (27.55 लाख करोड़ रुपए) घटकर 8.53 ट्रिलियन डॉलर (606 लाख करोड़ रुपए) रह गई। 2015 के बाद पहली बार इसमें गिरावट आई। वैश्विक राजनीति में उठापटक और शेयर बाजारों में अस्थिरता की वजह से ऐसा हुआ। मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक यूबीएस और प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म पीडब्ल्यूसी ने शुक्रवार को ये रिपोर्ट जारी की।
चीन में हर दूसरे दिन एक नया अरबपति बन रहा

पिछले 5 साल में दुनिया में अरबपतियों की संख्या

साल अरबपति
2014 1751
2015 1760
2016 1979
2017 2158
2018 2101

रिपोर्ट के मुताबिक अरबपतियों की संख्या के मामले में दूसरे बड़े देश ग्रेटर चाइना के अमीरों की संपत्ति में तेज गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ 12.3% घट गई। वहां के शेयर बाजार, करंसी और विकास दर में गिरावट की वजह से अमीरों को नुकसान हुआ। वहां 48 लोग अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो गए। इसके बावजूद चीन में हर दूसरे दिन एक नया व्यक्ति अरबपति बन रहा है।

चीन और भारत समेत पूरे एशिया पैसिफिक क्षेत्र के अरबपतियों की संपत्ति में पिछले साल काफी कमी दर्ज की गई। यूबीएस समेत दुनियाभर के निजी बैंकों का मानना है कि अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर और वैश्विक राजनीति में अस्थिरता की वजह से निवेशकों ने शेयर बाजार से दूरी बनाए रखी, उन्होंने पैसे जमा करने पर ज्यादा फोकस किया।

अमेरिका को छोड़ बाकी देशों में पिछले साल अरबपतियों की संख्या में कमी आई। अमेरिका में टेक्नोलॉजी से जुड़े कारोबारी अमीरों की लिस्ट में लगातार जगह बना रहे हैं। 2018 के आखिर तक वहां अरबपतियों की संख्या 749 थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अयोध्या केस फैसला : यूपी के 21 संवेदनशील जिलों में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स
Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : नामांकन शुरू

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?