सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दुनिया के 10 प्रदूषित शहरों में 7 भारत के, गुरुग्राम है पहले नंबर पर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articlesworld

दुनिया के 10 प्रदूषित शहरों में 7 भारत के, गुरुग्राम है पहले नंबर पर

Last updated: July 10, 2019 8:59 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्‍ली:वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम ने दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची जारी की है। यह सूची देख कर आप हैरान हो जाएंगे। इस सूची में 10 शहरों में से 7 शहर भारत के हैं। इसमें से पांच शहर राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में मौजूद हैं। दुनिया के 20 शहरों में भी 15 शहर भारत के हैं। दो शहर चीन के, दो पाकिस्‍तान के और एक बांग्‍लादेश के हैं।
हाल में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक गुरुग्राम दुनिया का सबसे ज्‍यादा प्रदूषित शहर है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, आईक्यूएयर एयरविज़ुअल एंड ग्रीनपीस द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया है कि वर्ष 2018 के दौरान प्रदूषण स्तर के मामले में गुरुग्राम दुनिया के सभी शहरों से आगे रहा है, हालांकि पिछले साल की तुलना में उसका स्कोर कुछ बेहतर हुआ है।
PM 2.5 के आधार पर बनाया गया सूचकांक 
इस सूचकांक में 2018 के PM 2.5 के आधार पर बारीक पार्टिकुलेट मैटर मापकर इसे तय किया गया। यह प्रदूषक तत्व मानव के फेफड़ों और रक्त में गहराई तक समा जाता है। सबसे ज्‍यादा प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम के बाद गाजियाबाद दूसरे नंबर पर, तीसरे नंबर पर फैसलाबाद (पाकिस्तान), चौथे नंबर पर फरीदाबाद तथा पांचवें नंबर पर भिवाड़ी हैं। सूची में छठा स्थान नोएडा का है, जबकि सातवें और नौवें पायदान पर क्रमशः पटना (बिहार) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) हैं।
वाराणसी 14 वें नंबर पर
लिस्ट में आठवें स्थान पर चीन का होटन शहर है और आखिरी (10वें) पायदान पर पाकिस्तान का लाहौर मौजूद है। इस सूची में दिल्‍ली 11 वें नंबर पर, जोधपुर (राजस्‍थान) 12 वें नंबर पर, 13 वें नंबर पर मुजफ्फरपुर (बिहार), 14 वें वाराणसी (उत्तर प्रदेश) और 15वें नंबर मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) पर है। 16 वें नंबर पर आगरा (उत्तर प्रदेश), 17 वें नबर पर ढाका (बांग्‍लादेश), 18 वें नंबर पर गया (बिहार), 19 वें नंबर पर चीन का काशघर और 20 वें नंबर पर जिंद (हरियाणा) है।
दुनिया के 30 शहरों में से 22 भारत के 
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में सबसे तेज़ गति से बढ़ रही बड़ी अर्थव्यवस्था, यानी भारत के 22 शहर सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहरों के टॉप 30 में मौजूद हैं। इस सूची में पांच शहर चीन के हैं, दो शहर पाकिस्तान के तथा एक शहर बांग्लादेश का है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2018 में चीन ने प्रदूषण को कम करने की दिशा में खासा काम किया है और पिछले साल की तुलना में उसकी धरती पर प्रदूषक तत्वों का औसत जमाव 12 फीसदी तक कम हुआ है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article यॉर्कर पर पिछले टूर्नामेंट की तुलना में इस बार बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 34% घटा, मलिंगा सबसे सफल
Next Article सस्ती सौर ऊर्जा उत्पादन में भारत सबसे आगे, चीन को भी पछाड़ा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मनाया जीतो दिवाली उत्सव 2026
social
November 1, 2026
हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, ओरी और वैष्णव प्रवीण भी बने इस खास अंदाज का हिस्सा!
entertainment
November 1, 2026
पात्रता के अनुरूप हो ज्ञान प्रदान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?