सूरज गुप्ता, सिद्धार्थनगर( यूपी)। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान SIR को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया।
यह कार्यक्रम राप्ती तट पे स्थित मंगल भवन में संपन्न हुआ कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य विधानसभा स्तरीय मतदाता सूची को अद्यतन करना और मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना । कार्यक्रम के मुख्यातिथि गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ला रहे। उन्होंने अपने संबोधन में मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ और अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम में डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित भाजपा के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रही।भाजपा नेताओं ने कार्यशाला में मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी और लोगों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने तथा डिलीट करने संबंधी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।वही मीडिया से बात करते हुए गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ला ने कहा कि बन्दे मातरम के 150 साल पूरे होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस गीत के माध्यम से देश के क्रांतिकारीयो का मार्गदर्शन हो रहा है देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने पूरे देश मे जनजन तक वंदेमातरम के गीत को स्मरण करने के लिए व जिससे देश का गौरव स्थापित कराने वालों को सच्ची श्रद्धांजलि दिया है

