सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ड्रामा हुआ और भी इंटेंस! खालिद सिद्दीकी की एंट्री से ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ में आया बड़ा मोड़
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

ड्रामा हुआ और भी इंटेंस! खालिद सिद्दीकी की एंट्री से ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ में आया बड़ा मोड़

Last updated: March 29, 2026 2:00 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

स्टार प्लस के शो ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ में नील भट्ट शिवप्रसाद और परशुराम के चुनौतीपूर्ण डबल रोल में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी शालिनी का किरदार शांभवी सिंह निभा रही हैं, जो अपने पति की स्पाई वाली छुपी जिंदगी से अनजान है। इस दिलचस्प कहानी के बीच अब एक नए किरदार की एंट्री होने जा रही है, जो एक बड़ा मोड़ लेकर आएगी और सबसे बड़े विलेन के तौर पर सबको चौंका देगी।
खालिद सिद्दीकी करण कुलकर्णी के रूप में शो में एंट्री कर रहे हैं, जो कहानी में हलचल मचाने वाला खतरनाक एंटागोनिस्ट है। करण शालिनी की जिंदगी को पूरी तरह बदल देने वाला है और उसकी मौजूदगी से रहस्य और खतरे का माहौल बन जाएगा, जो उसकी कल्पना से कहीं ज्यादा गंभीर साबित हो सकता है। करण कुलकर्णी, कबीर कुलकर्णी का पिता है, वही कबीर जिसने शालिनी के बच्चों के किडनैपिंग के पीछे हाथ था। उसकी एंट्री शालिनी की जिंदगी को हिला कर रख देगी, जिससे ड्रामा और खतरा दोनों बढ़ जाएंगे और उसके परिवार पर एक गहरा साया छा जाएगा।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए खालिद सिद्दीकी ने कहा, “मैं करण कुलकर्णी का रोल निभा रहा हूं, जो कबीर का पिता है। करण अपने बेटे से बहुत प्यार करता है और उसके लिए किसी भी हद तक जा सकता है, यही वजह है कि उसका देशमुख परिवार से टकराव होता है। उसमें नेगेटिव ट्रेट्स हैं और वह पूरी तरह पितृ मोह में बंधा हुआ है।” शो की कास्ट के साथ काम करने के अनुभव पर उन्होंने कहा, “यह बहुत ही प्यारी टीम है, सभी काफी सपोर्टिव और वेलकमिंग हैं, इस टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए खुशी की बात है।” उन्होंने अपने फैंस के लिए भी एक संदेश दिया, “मैं दर्शकों से कहना चाहता हूं कि शो को खूब प्यार दें और इसे हर दिन रात 8:30 बजे जरूर देखें।” स्टार प्लस के साथ अपने जुड़ाव पर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं स्टार प्लस का इन-हाउस एक्टर हूं, क्योंकि मैंने अपने करियर में ज्यादातर शो इसी चैनल के लिए किए हैं। यहां काम करना हमेशा घर जैसा लगता है।” ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ को हर दिन रात 8:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर देखें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ हुआ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री
Next Article क्विक हील फाउंडेशन की ‘साइबर शिक्षा’ रिपोर्ट जारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत गोरेगांव में पर्यावरण शुद्धि दिवस का सफल आयोजन
social
October 5, 2026
रकुल प्रीत सिंह ने आईटी सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं
entertainment
October 5, 2026
श्रेया चौधरी आयुष्मान खुराना के साथ ‘मुपापा’ में आएंगी नजर, 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
entertainment
October 5, 2026
जान्हवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर
entertainment
October 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?