मुंबई:कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान लोगों की भारी डिमांड पर दूरदर्शन ने अपने पुराने सीरियलों का प्रसारण शुरू किया है। इन पुराने सीरियलों को लोगों का इतना पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला कि देखते ही देखते व्यूअरशिप में दूरदर्शन के चैनल टीआरपी में टॉप पर रैंक करने लगे। इसके बाद लोग और भी पुराने सीरियलों के दोबारा प्रसारण की मांग करनी शुरू कर दी।
अब दूरदर्शन ने इस लॉकडाउन में अपने पुराने सीरियलों से पूरा फायदा उठाने का प्लान बना लिया है। इसी को देखते हुए दूरदर्शन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा से पहले ही अपना एक और चैनल डीडी रेट्रो लॉन्च कर दिया है। इस चैनल पर सिर्फ और सिर्फ दूरदर्शन के उन पुराने पॉप्युलर सीरियलों का प्रसारण किया जाएगा जिनकी लोग लगातार मांग कर रहे थे।

