By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दूरदर्शी होने से मिलती है सफलता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

दूरदर्शी होने से मिलती है सफलता

Last updated: May 14, 2019 9:41 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
Image Courtesy: Google
SHARE

ऐसे कई लोग हमारे आसपास होते हैं, जो काम की शुरुआत करने के साथ उसका अंजाम जान लेते हैं। ऐसे लोगों को कई बार अपने आसपास वालों के हास्य, नाराजगी या जली-कटी बातों का शिकार होना पड़ता है। मगर हकीकत में यह लोग दूरदर्शी होते हैं, जो शुरू होने वाले काम की रफ्तार और उसकी प्रकृति के आधार पर उसका अंजाम समझ लेते हैं। ऐसी ही बात हमारी आज की कहानी में भी कही गई है।

एक बूढ़ा इंसान सुनार के पास आया। उसने सुनार से तराजू मांगा और कहा कि उसे कुछ सोना तोलना है। सुनार ने जवाब दिया, दफा हो जाओ। मेरे पास छलनी नहीं है। उस व्यक्ति ने कहा, मजाक मत करो, मैं छलनी नहीं, तराजू मांग रहा हूं। सुनार ने जवाब दिया, भाग जाओ मेरे पास झाड़ू नहीं है। वह आदमी गुस्से में आ गया। उसने कहा, ‘मैं तुमसे तराजू मांग रहा हूं और तुम छलनी, झाड़ू क्या-क्या बक रहे हो। बहरे होने का नाटक मत करो।

इतना सुनने के बाद सुनार ने उससे कहा, देखिए महाशय न मैं बहरा हूं, न मैं बक रहा हूं। सच यह है कि आप की उम्र हो चुकी है। आप खुद कांप रहे हैं, हाथ कांप रहे हैं, शरीर सीधा नहीं है। इसके अलावा आपके पास सोने का कोई बड़ा टुकड़ा नहीं है, बल्कि सोने के कण हैं। आप तराजू में तोलने की कोशिश करेंगे तो आपके कांपते हुए हाथों से सोने के कण फिसलकर गिर जाएंगे। फिर आप कहेंगे, सुनार मुझे एक झाड़ू दो ताकि मैं धूल में सोने के कण ढूंढ निकालूं। जब आप झाड़ू लगाएंगे तो सोने के कण के साथ धूल भी आ जाएगी। फिर आप कहेंगे, सुनार भाई, छलनी दो। शुरू से ही मैंने पूरा अंत देख लिया। इसलिए यहां से निकलो कहीं और जाओ।

किसी भी कार्य की शुरुआत करते ही उसका अंजाम देखने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि मंजिल पर पहुंचकर पछतावा न हो। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है कि अंजाम पहले ही देखा जाए। हां, ये संभव है क्योंकि किसी भी कार्य का अंत आपका लक्ष्य या आपकी मंजिल होता है और अगर आप उसे शुरुआत में नहीं देख पा रहे हैं, तो मुमकिन ही नहीं है कि आप कभी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप शुरुआत में ही अंत देखकर कार्य करते हैं, तो इसका मतलब साफ है कि आपके पास लक्ष्य है, जिसे आप पाना चाहते हैं।

इस कहानी से हमें सीख मिलती है :
अगर आप शुरुआत में ही अपने काम का अंजाम देख लेते हैं, तो इसका मतलब साफ है कि आपके पास लक्ष्य है।

अगर वाकई आप जिंदगी में कुछ करना चाहते है तो आज ही अपने लक्ष्य को कागज पर लिख कर देखें। हो सकता है आप अपने विचारों को शब्द न दे पाएं, तब आपको यह अहसास होगा कि असल में आपके पास कोई लक्ष्य है ही नहीं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article घर के वास्तु दोष दूर करेंगे श्रीगणेश
Next Article कच्ची कैरी की चटनी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

उत्तर हावड़ा महिला मंडल द्वारा साप्ताहिक संगोष्ठी का सफल आयोजन
social
June 27, 2026
विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026
नाइस इंश्योरेंस के चिराग एवं गणपत डागलिया को सम्मानित करने उनके ऑफिस में आए अधिकारी
Mumbai / Maharshtra
June 27, 2026
आत्मावलोकन कर स्वयं में करें परिष्कार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?