इस्लामाबाद:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ रिश्तों में आई खटास और देश की बिगड़ती आर्थिक हालत से चिंतित पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बाद पाकिस्तान की सेना अपने धुर विरोधी भारत के साथ रिश्तों को बहतर करने के लिए कड़े प्रयास कर रही है।
मौजूदा और पूर्व पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने ब्लूमबर्ग से कहा कि दोनों की अर्थव्यवस्था धीमी और और बीजिंग की तरफ से यह दबाव कि वे पश्चिमी देशों के साथ अपने रिश्तों को बेहतर करे, इसकी वजह से अब सारा ध्यान भारत पर फोकस किया जा रहा है।
इस बीच, उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरफ से सुरक्षा मदद में 2 बिलियन डॉलर की कटौती के बाद चीन पर बहुत ज्यादा निर्भरता को लेकर भी पाकिस्तान चिंतित है। भारत के साथ मधुर रिश्तों के प्रस्तावकों में जो लोग शामिल हैं उनमें से एक है पाकिस्तान का सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा।
बाजव एक समय में यूनाइटेड नेशंस पीस कीपिंग मिशन के तहत भारतीय जनरल के नेतृत्व में काम कर चुके हैं और वह अपने पूर्ववर्ती से कही ज्यादा उदारवादी है। सेना प्रमुख के तौर पर अपने कार्यकाल के आखिरी वर्ष में प्रवेश कर रहे बाजवा ने पिछले हफ्ते सिखों खोले गए करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास पर उन्होंने इसे क्षेत्र में शांति की दिशा में उठाए गए कदम बताया, जिसकी जरुरत है।
सेना प्रमुख के तौर पर अपने कार्यकाल के आखिरी वर्ष में प्रवेश कर रहे बाजवा ने पिछले हफ्ते सिखों खोले गए करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास पर उन्होंने इसे क्षेत्र में शांति की दिशा में उठाए गए कदम बताया, जिसकी जरुरत है।

