डोम्बिवली। अखिल भरतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित मुंबई महिला मंडल के अंतर्गत मुंबई कन्या मंडल ने अक्टूबर महिने की नारीलोक का करणीय कार्य – हेल्थी रिलेशन- हैप्पी मि
इस कार्यशाला का आयोजन मुंबई स्तरीय पर शासन श्री साध्वी श्री सोमलताजी एवं साध्वी वृंद के सानिध्य में डोंबिवली में किया गया। “रिश्ते हो रसदार , तो क्यूँ होगी दीवार” की शुरुवात शासन श्री द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुई। मुंबई कन्या मंडल कमिटी टीम द्वारा मंगला चरण हुआ। मुंबई कन्या मंडल प्रभारी संगीता चपलोत ने सभी अतिथियों एवं कन्याओं का स्वागत किया। मुलूंड एवं वसई कन्यामंडल ने जनरेसशन गेप पर एक छोटी सी नाटिका के द्वारा प्रस्तुति दी। ग्रुप डिस्कशन रखा गया जिसको संचालित किया मुंबई कन्या मंडल सह संयोजीका हिनल बाफना ने, जिसमें कन्याओं ने दिल खोलकर अपनी बात रखी जिसका समाधान देते हुए
शासन श्री साध्वी श्री सोमलताजी ने अपनी ओजस्वी वाणी में कहा -कन्याएं समाज की तस्वीर है भविष्य की बुनियाद है। सुसंस्कारी कन्या ही परिवार समाज का नवनिर्माण कर सकती है। आपने जनरेसशन गेप को दुर करने के लिए 4T के बारे में बताते हुए कहा 1-टच : परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ संपर्क बनाए रखना 2-टॉक: दोस्तो की तरह आपस में वार्तालाप करना 3-टाइम : सुख- दुख के समय में एक दुसरे के लिये समय निकालना 4-ट्रस्ट : एक दूसरे पर हमेशा विश्वास रखना आपने यह भी कहा कि रिश्तों को रसदार बनाने के लिये बुजुर्गो की वाणी को मुकुट मणि कि तरह सिर पर धारण करना सीखो उनके आंचल मै रहना सीखो और सबके साथ विनय और विवेक पुर्ण व्यव्हार के साथ मिल जुलकर रहने से रिश्तों में रस भर सकते है।
साध्वी श्री संचित यशाजी ने अपने विचार रखें। 4 शॉट चैलेंज -4 पीढी- 4 विचार इस पर टॉक- शो रखा गया। जिनमें तीन पीढी दादी, मम्मी और बेटी के साथ चौथा रोल मीडियेटर ने निभाया। विचारों के आदान प्रदान के साथ बहुत ही रोमांचित तरीके से टॉक- शो का आयोजन हुआ। जिसमें मीडियेटर बनी मुंबई कन्या मंडल संयोजीका ध्रुवी मादरेचा। 3 माह रिवॉर्ड – तीन महीने के कार्य का दिया कन्यामंडल को स्टार अवॉर्ड ।
आउटस्टैंडिंग ऑर्गनाइजर : वाशी कन्यामंडल
बेस्ट डेब्यू एरिया : खारघर कन्यामंडल
बेस्ट साइलैंट एरिया : खार कन्यामंडल
एक्सीलेंस इन इनोवेशन : सांताक्रुज कन्यामंडल
बेस्ट टीम वर्क : वसई कन्यामंडल
टॉप ५ ऑल राउंडर :
१ : डोंबीवली कन्यामंडल
२: ठाणे कन्यामंडल
३: मालाड कन्यामंडल
४: बांद्रा कन्यामंडल
५: दहिसर कन्यामंडल
जिसे संचालित किया मुंबई कन्या मंडल सह प्रभारी जूली मेहता एवं मुंबई कन्या मंडल सह संयोजिका निशा धोका ने ।
इस कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाई मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री जी कच्छारा , मंत्री स्वीटीजी लोढ़ा,सह मंत्री सरोजजी सिंघवी ,पुर्वाध्यक्ष प्रेमलताजी सिसोदिया, पुर्व प्रभारी कंचन जी बम्ब,भगवतीजी हिरण,मुंबई कार्यसमिती से सुधाजी सिंयाल,सरिताजी बाफना अंजनाजी सिंघवी उपस्थित रहे। डोंबिवली से सभा मंत्री कैलाशजी सिंयाल, युवक परिषद अध्यक्ष राकेशजी कोठारी ने अपने विचार रखें साथ ही डोंबिवली कन्या मंडल से प्रभारी पिंकीजी परमार ,ममताजी कच्छारा संयोजीका प्रेक्षा बडाला सक्रिय रहे। मुंबई कन्या मंडल कमिटी से पलक,अंजली,सेजल,विधि,जिनल,नीलम,दिव्या सक्रिय रहे। इस कार्यशाला के प्रायोजक रहे हितेशजी-दिलिपजी बडाला। बहुत ही अच्छी संख्या में कन्याओं ओर प्रभारियों की उपस्थिति रही। डोंबिवली महिला मंडल का पुर्ण सहयोग मिला। संचालन डोंबिवली कन्या मंडल सह संयोजीका रिंपल,आशी ने किया।आभार ज्ञापन मुंबई कन्या मंडल सह प्रभारी जुलीजी मेहता ने किया।
मुम्बई कन्यामण्डल द्वारा मुम्बई स्तरीय कार्यशाला – रिश्ते हो रसदार तो क्यों होगी दीवार

