मुंबई। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में विराजित शासन श्री साध्वी श्री कंचन प्रभाजी, शासन श्री साध्वी श्री मंजुरेखा जी आदि साध्वी वृंद की प्रेरणा से लाडनूं में विराजित तेरापंथ धर्मसंघ के 11 वें पट्टधर आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ तेरापंथ समाज संघ पहुँचा।
सर्व प्रथम गुरुदेव की सेवा दर्शन की । गुरुदेव ने फरमाया की कालबादेवी में प्रायः प्रायः चातुर्मास होते ही है, धर्म आराधना खूब करते रहो। युवाचार्य श्री महावीर कुमार जी ने फरमाया की युवक युवतियों को संघ से जुड़ाव रखना चाहिए । यह हमारी भावी पीढ़ी है।
साध्वी प्रमुखा श्री जी ने फरमाया की तत्त्वज्ञान,तत्त्वप्रचेता, सेवासाधक आदि उपक्रम से सभी महिला को प्रेरणा देकर ज्यादा से ज्यादा जोड़े रखे। साध्वी वर्या संबुद्ध यशा जी ने फरमाया की ज्ञानशाला में ज्यादा से ज्यादा बच्चो को जोड़ो, खूब धर्म ध्यान करते रहो। फिर सभी चारित्रात्माओ के सेवा दर्शन किये । सभी जगह संस्था शिरोमणि महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री किशनलाल डागलिया ने सामूहिक खमत खामना करवाए।
फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री कुंदनमल धाकड़, सभा अध्यक्ष श्री देवेंद्र डागलिया,महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती लतिका डागलिया ने दक्षिण मुम्बई में चल रही गति विधि की जानकारी से अवगत करवाया।
यात्रा संयोजक श्री नितेश धाकड़ ने बताया कि इस यात्रा को सफल बनाने में फाउंडेशन के महामंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया,सभा के मंत्री पवन बोलिया, यात्रा के सह संयोजक दीपेश बोराना, भाग्यश्री मेहता, विनोद बरलोटा, निकेश वागरेचा, दीपक सुराणा, रमेश मेहता, सुरेश मेहता, उत्सव धाकड़, सुमन नाहर आदि का अथक श्रम रहा आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा,तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई सक्रिय रहे।




