मुंबई। आचार्य भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, मुंबई के तत्वावधान में तेरापंथ – मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ सभा दक्षिण मुंबई द्वारा हुआ । कार्यक्रम की पूर्व तैयारी में दक्षिण मुंबई के कर्मठ कार्यकर्ता कई दिनों से लगे हुए थे । परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री शिवमाला जी एवं साध्वी वृंद के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के मंगल गान से हुआ । श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन मुंबई सभा के अध्यक्ष श्री मानक धींग ने किया।
मुंबई सभा मंत्री श्री दिनेश सुतरिया ने कार्यशाला आयोजन हेतु दक्षिण मुंबई सभा की सराहना की एवं मंगल कामना प्रेषित की । महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री कुंदनमल धाकड़ ने आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन किया । दक्षिण मुंबई सभा अध्यक्ष श्री सुरेश डागलिया ने पधारे हुए सभी गण मान्य व्यक्तियों एवं श्रावकों का दक्षिण मुंबई समाज की ओर से स्वागत किया । महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण में आराध्य की स्तुति हुई । साध्वी श्री ने भी आचार्य महाप्रज्ञ रचित “तेरापंथ मेरापंथ बना लो जी” का सुमधुर संगान किया।
तत्पश्चात सूरत से पधारे हुए मुख्य वक्ता उपासक प्रवक्ता श्री सुरेश जी बाफना का परिचय एवं सम्मान मोमेंटो द्वारा सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा किया गया । श्री सुरेश जी बाफना ने तेरापंथ के उद्भव से लेकर साध्य और साधन की मीमांसा आदि विषयों का तलस्पर्शी ज्ञान श्रावकों के सामने प्रस्तुत किया । आचार्य भिक्षु की धर्म अधर्म की कसौटी, व्यावहारिक कर्तव्य – आध्यात्मिक धर्म की विवेचना की। उपस्थित श्रावकों की अनेक जिज्ञासाओं का समाधान भी सुंदर तरीके एवं दृष्टांतो से किया । साध्वी श्री शिवमाला जी ने अपने कुछ विचार रखे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सभा मंत्री श्री दिनेश धाकड़ ने किया।
कार्यशाला में महासभा से प्रभारी श्रेर सतीश मेहता, भंवरलाल कर्णावत अणुव्रत समिति मुम्बई कोषाध्यक्ष श्री सुरेश मेहता फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष श्री गणपतलाल डागलिया, मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया , सभा उपाध्यक्ष नितेश धाकड़, सह मंत्री अशोक धींग कोषाध्यक्ष प्रकाश शिसोदिया, परिषद अध्यक्ष गिरीश शिसोदिया, उपाध्यक्ष सुमित सुराणा, मंत्री श्रेयांस मुणोत, कोषाध्यक्ष रोनक धाकड़, संगठन मंत्री मिखिल डागलिया, अणुव्रत समिति संयोजक नरेंद्र मुनोत महिला मंडल अध्यक्षा लतिका डागलिया, मंत्री भाग्यश्री मेहता, सहमंत्री रितिक सिसोदिया की सम्माननीय उपस्थिति कार्यक्रम में रही।
इस कार्यशाला में दक्षिण मुंबई सभा, परिषद, महिला मंडल, किशोर मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला, आदि संस्थाओ का अथक परिश्रम रहा । कार्यशाला की सफलता में संयोजक अशोक बरलोटा, रौनक धाकड़, वंदना वागरेचा का श्रम रहा ।आभार ज्ञापन कार्यशाला संयोजक अशोक बरलोटा ने किया।


