मुंबई। संस्था शिरोमणि महासभा के तत्वावधान में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई द्वारा भगवान महावीर के 2625 वे जन्म कल्याणक दिवस का आयोजन महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी कि सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री शिवमाला जी “ठाणा-3” के मंगल सान्निध्य में दिनांक 31 मार्च 2026, मँगलवार के दिन आचार्य श्री तुलसी सभागृह, महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में साध्वी श्री अमित रेखा जी ने भगवान महावीर के जीवन दर्शन पर विशेष बातें बताते हुए दास प्रथा के बारे मैं जानकारी दी ।
साध्वी श्री अर्हम प्रभाजी ने गीतिका के माध्यम से भगवान महावीर को याद करते हुए अपनी भावनाएं रखी। साध्वी श्री शिवमाला जी ने बताया कैसे हम महावीर के विचारो को अपने जीवन मैं उतारते हुए उच्च, गुणवत्तापूर्ण जिवन जी पाए। श्री जैन श्वेतवर तेरापंथी सभा अध्यक्ष सुरेश डागलिया ने पधारे श्रावक समाज का स्वागत करते हुए कहा हमे महावीर के मूल मंत्र जियो और जीने दो की तर्ज पर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष गणपत डगलिया ने सभी का धन्यवाद और साध्वी श्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की । सभा से मंत्री दिनेश धाकड़, उपाध्यक्ष नितेश धाकड़ ,युवक परिषद अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, श्यामलाल कच्छारा जी ने गीतिका द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्त की। महिला मंडल अध्यक्षा लतिका ने अपने विचार रखे हुए भगवान महावीर की वाणी का उल्लेख किया। निर्मला जी चंडालिया ने भगवान महावीर के विचारों को अपनाने की जरूरत के साथ अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में प्यारचंद सिसोदिया,अशोक धिंग,नरेंद्र मुनोत,किशोर सेमलानी, भगवतीलाल डागलिया, श्रेयांश मुनोत, रोनक धाकड़, उत्सव धाकड़, शुभांगी जवेरी,रितिका सिसोदिया, कविता ओसवाल, रेखा डागलिया आदि श्रावक-श्राविकाओं की अच्छी उपस्थिति रही।
दक्षिण मुंबई में भगवान महावीर के 2625 वे जन्म कल्याणक दिवस का आयोजन

