मुंबई। परम पूज्य आचार्य महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी श्री शिवमालाजी ठाणा ३ की प्रेरणा से दक्षिण मुंबई श्रावक समाज भगवती संवत्सरी महापर्व की संपन्नता पर सामूहिक खमत खामणा हेतु मुंबई में विराजित सभी चरित्र आत्माओं के यहां पहुचा। सर्वप्रथम घाटकोपर में शासन श्री साध्वी कंचन प्रभाजी एवं शासन श्री साध्वी श्री मंजू रेखा जी, वहां से थाने भवन में विराजित मुनि श्री अनंत कुमार जी ठाणा २ के वहां पहुंचे ।
दोपहर में भायंदर विराजित शासन श्री साध्वी विद्यावती जी ठाणा ५ से खमत खामणा करके कांदिवली विराजित मुनि श्री कुलदीप कुमार जी एवं मुनि श्री मुकुल कुमार जी के वहां पहुंचकर दर्शन सेवा का लाभ लिया एवं सामूहिक क्षमा याचना की भावों की अभिव्यक्ति के क्रम में किशनलाल डागलिया, गणपतलाल डागलिया, सुरेश डागलिया, नितेश धाकड़, गिरीश शिसोदिया, लतिका डागलिया, ने दी।
इस अवसर पर महासभा के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, कोषाध्यक्ष प्रकाश शिसोदिया, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुरेश डागलिया, मंत्री दिनेश धाकड़, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष गिरीश शिसोदिया, इंदरमल धाकड़, नितेश धाकड़, किशोर सेमलानी, पुखराज लोढ़ा, बंशीलाल धाकड़, उत्सव धाकड़, मनोहर डागलिया, हीरालाल कच्छारा, पराग जवेरी, सुरेश कच्छारा, नरेंद्र पोरवाल, मांगीलाल धाकड़,, सुखलाल सियाल, अभय कोठारी, अशोक बरलोटा, मूलचंद बरलोटा, कमलेश कच्छारा, प्यारचंद शिसोदिया, मीठालाल शिसोदिया, पीयूष श्रॉफ, श्यामलाल कच्छारा, सुनील मेहता।
रणजीत कोठारी, दिलीप जैन, महिला मंडल अध्यक्षा लतिका डागलिया, वसंतीबाई धाकड़, हिना धाकड़, चंद्रा सेमलानी, निर्मला लोढ़ा, निर्मला धाकड़, अनीता मेहता, रेखा कच्छारा, शुभांगी जवेरी,लीला कच्छारा, सुप्रिया शिसोदिया, फूलबाई शिसोदिया, पुष्पा कच्छारा निर्मला पोरवाल, कमला धाकड़, निर्मला सियाल, ऋतु जैन, मीना सुराणा, सरोज सेठिया, मोनिका बैद, पिंकी कोठारी, पुष्पा एस कच्छारा ,रेखा बरलोटा, रेखा एम बरलोटा, भावना मेहता, पुष्पा धाकड़, कंचन कर्णावत, पद्मा जैन, पुष्पा डागलिया, वनिता धाकड़, राजू देवी सुखानी, शारदा सेठिया, सरोज सेठिया, फूल बाई सेठिया, आदि उपस्थित थे। संचालन दक्षिण मुंबई की सभा मंत्री दिनेश धाकड़ ने किया।
दक्षिण मुंबई का श्रावक समाज पहुंचा सामूहिक क्षमा याचना हेतु

