मुंबई। परम पूज्य गुरुदेव ने तेरापंथ समाज दिवेर के बारे में बताया कि दिवेर का समाज जागरूक एवं श्रद्धावान है, सेवा भावना को देखते हुए दिवेर समाज की सराहना की। दिवेर समाज ने शेष काल समय में गुरुदेव की यात्रा में दिवेर एक दिवसीय प्रवास में किसान सम्मेलन के लिए परम पूज्य गुरुदेव को पत्र निवेदन किया साथ ही कृतज्ञता ज्ञापित की और सामूहिक खमतखामना किया। गुरुदेव ने श्रावक श्राविका समाज को प्रेरणा प्रदान की। कृतज्ञता साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुतविभाजी के प्रति जिन्होंने हमे मागदर्शन प्रदान करवाया व भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के बारे में बताया। कृतज्ञता मुख्यमुनि श्री महावीरकुमारजी एवं साध्वी वर्या श्री संबुद्धयशाजी के प्रति।
तेरापंथ समाज दिवेर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दिवेर के अध्यक्ष सुरेशजी श्री श्रीमाल ने अर्ज की व दिनांक 5 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय प्रवास में किसान सम्मेलन के लिए निवेदन किया। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा से श्रीमान प्रकाशजी लोढा ने तेरापंथ समाज दिवेर की संक्षिप्त में गतिविधियों की जानकारी दी।
दो दिवसीय गुरु दर्शन यात्रा अहमदाबाद में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी दिवेर सभा मंत्री श्रीमान बाबूलालजी लोढ़ा के नेतृत्व में तेरापंथ समाज दिवेर 50 यात्रियों के साथ गुरु दर्शन यात्रा करने अहमदाबाद पहुंचे।
यात्रा के संयोजक ललितजी लोढा, राकेशजी डूंगरवाल, पंकजजी चंडालिया जिन्होंने संकल्पित होकर इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाया।
विशेष उपस्थिति: वरिष्ठ श्रीमान धनराजजी डूंगरवाल, प्रवीणजी डूंगरवाल, उमेशजी डूंगरवाल, सुरेशजी नाहर, सुरेशजी सियाल, तनसुखजी श्री श्रीमाल, नवनीतजी डागा, संजयजी कटारिया, रमेशजी सुराणा, विनोदजी डूंगरवाल, ललितजी डूंगरवाल बेंगलुरु मद्रास सूरत दिवेर मुंबई यात्रा में विशेष तेरापंथ समाज दिवेर श्रावक समाज की उपस्थिति रही
यात्रा व्यवस्था में सहयोग
लक्ष्मीजी सियाल, मीनाजी डूंगरवाल, भाग्यवंतीजी लोढ़ा, उर्मिलाजी डूंगरवाल, कुसुमजी कटारिया, संगीताजी डूंगरवाल, रेखाजी श्री श्रीमाल, भारतीजी सुराणा, दिलखुशजी चंडालिया, मीनाजीडूंगरवाल, प्रेमलताजी, डूंगरवाल, रंजनाजी डागा का सहयोग मिला।
एक दिवसीय संकेश्वर पारसनाथ यात्रा करके सभी यात्रियों ने घूमने फिरने का भी आनंद लिया। यह जानकारी पंकज चंडालिया ने दी।

