स्टार प्लस का आइकॉनिक डेली शोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने अपने नए सीजन के साथ एक बार फिर से टीवी स्क्रीन्स पर कब्जा कर लिया है। कमाल की स्टोरीलाइन और जबरदस्त ट्विस्ट ने दर्शकों को सफलतापूर्वक अपने साथ बांधे रखा है। अपने रिलीज के समय से ही सुर्खियां बटोरने वाला यह शो अपने आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा लेकर आ रहा है, जिसे देख दर्शक हैरान होने वाले हैं।
दरअसल, पॉपुलर शो कहानीगर घर की से आइकॉनिक पार्वती और ओम आने वाले एपिसोड में तुलसी के साथ जुड़ने वाले हैं। यह वाकई एक तोहफ़े जैसा होगा जब ये दो मशहूर और प्यारे किरदार एक साथ आएंगे और इस दिवाली को और भी खास बना देंगे। ऐसे में अब शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कहानी घर घर की पार्वती और ओम तुलसी संग क्योंकि सास भी कभी बहू थी में जुड़ते नजर आते हैं. इसे शेयर करते हुए वह कैप्शन में लिखते हैं-
” रिश्ते चाहे नए हो या पुराने उनकी खासियत हमेशा ताज़ा रहती है! तैयार रहिएगा, क्योंकि इस दिवाली लौट रही हैं हम सबकी पार्वती, तुलसी के लिए। और जहाँ ये दोनों हों साथ, वहाँ रिश्तों की दिवाली होगी और भी खास! देखिए #KyukiSaas भी कभी बहू थी 18th-20th अक्टूबर रात 10:30 बजे सिर्फ #StarPlus और #JioHotstar पर।”
क्योंकि सास भी कभी बहू थी का यह नया सीजन सिर्फ एक कहानी की वापसी नहीं, बल्कि उन भावनाओं, रिश्तों और मूल्यों को दिल से समर्पित एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने इसे एक समय पर सांस्कृतिक पहचान बना दिया था। देखिए क्योंकि सास भी कभी बहू थी 18 से 20 अक्टूबर रात 10:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर।

