By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली में कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली कल, गिरती अर्थव्यवस्था-बढ़ती बेरोजगारी मुद्दे होंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

दिल्ली में कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली कल, गिरती अर्थव्यवस्था-बढ़ती बेरोजगारी मुद्दे होंगे

Last updated: December 13, 2019 11:23 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को मोदी सरकार के खिलाफ भारत बचाओ रैली करेगी। इसमें देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे। सूत्रों ने बताया कि रैली में कांग्रेस का फोकस राहुल गांधी पर होगा। साथ ही देश में गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी समेत किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दे उठाकर सरकार को घेरने का प्रयास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि रैली में प्रोजक्ट करने की योजना है।

सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना होगी: सूत्र

सूत्रों ने बताया कि रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधेंगे। रैली का फोकस मोदी सरकार की नीतियों पर पुरजोर हमला करना है। सूत्रों के मुताबिक, रैली के लिए कांग्रेस का नारा ‘मोदी है तो मंदी है’ होगा।

रैली के जरिए राहुल के लिए माहौल बनाने की कोशिश: सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, टीम राहुल की कोशिश है कि रैली में एक बार फिर राहुल को प्रोजेक्ट और उनके लिए माहौल तैयार करने की योजना है।। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसी संभावनाएं भी हैं कि रैली में राहुल गांधी को एक बार फिर पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग उठे।

पार्टी के नेता ने न्यूज एजेंसी को बताया कि रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राहुल गांधी का मास्क लगाए दिखेंगे। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई रैली में पूरी तरह से राहुल का समर्थन करते दिखेंगी। कार्यकर्ताओं के हाथ में बैनर, पोस्टर, झंडे होंगे, जो पार्टी नेतृत्व के लिए राहुल के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।

कांग्रेस नेता चाहते हैं राहुल वापसी करें

वैसे अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी पार्टी के मामलों में कम ही दखल दे रहे हैं। उनका ज्यादातर समय उनके संसदीय क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में ही जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस के कई नेताओं ने यह बयान दिए हैं कि राहुल गांधी को वापसी करना चाहिए।

सोनिया के अध्यक्ष बनने के बाद पहली मेगा रैली

सोनिया गांधी के पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला मौका है, जब कांग्रेस मेगा रैली का आयोजन करने जा रही है। हालांकि, इसका मकसद कांग्रेस पार्टी में टीम राहुल की ताकत का प्रदर्शन करना भी है। पहले यह रैली 30 नवंबर को होने वाली थी, मगर बाद में संसद के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर इसका समय 14 दिसंबर तय किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो ये घरेलू नुस्खे आजमाएं, तुरंत राहत पाएं
Next Article यह मेरा देश है,धर्मशाला नहीं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?