By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली में आज से महंगी हो गई शराब, MRP पर 70% लगेगी ‘स्पेशल कोरोना फीस’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दिल्ली में आज से महंगी हो गई शराब, MRP पर 70% लगेगी ‘स्पेशल कोरोना फीस’

Last updated: May 5, 2020 9:30 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:अगर आप दिल्ली में हैं और शराब खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। दिल्ली सरकार ने राजधानी में शराब की दरें 70 फीसदी तक बढ़ा दी हैं। दिल्ली में आज से शराब की कीमतें ज्यादा होंगी क्योंकि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री पर 70 प्रतिशत ‘विशेष कोरोना शुल्क’ लगा दिया है। सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई। माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने शराब खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी और राजस्व दोनों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने शराब पर लगे टैक्स को स्पेशल कोरोना फीस नाम दिया है।

सोमवार को लॉकडाउन में थोड़ी रियायत के दौरान शराब की दुकानों के बाहर लगी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला लिया है। सरकार को उम्मीद है कि शराब के दाम बढ़ाने से दिल्ली में शराब की दुकानों के बाहर लगने वाली लंबी कतारों में कमी आएगी। साथ ही सरकार को कोरोना संकट के दौरान अतिरिक्त राजस्व भी मिलेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्पष्ट कह चुके हैं कि दुकान के सामने भीड़ लगी तो दुकान को सील कर दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में लोगों को करना होगा। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अप्रैल महीने में पिछले साल की तुलना में राजस्व में काफी गिरावट हुई है। पिछले साल अप्रैल में जहां 3500 करोड़ राजस्व की वसूली हुई थी, वहीं इस साल अप्रैल में 300 करोड़ ही आए हैं। ऐसे में सरकार चलाना काफी मुश्किल है और हमें अर्थव्यवस्था को खोलना ही होगा।

दरअसल, सरकार के इस कदम से राजस्व में निश्चित तौर पर इजाफा होगा, जो कि कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन से काफी प्रभावित हुआ है, लेकिन इससे खुदरा शराब की बोतल की कीमत में अधिक बढ़ोतरी होगी। सोमवार देर रात जारी अधिसूचना में दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने कहा, ‘रिटेल लाइसेंस के अंतर्गत बेचे जाने वाले सभी तरह के शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर 70 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है।’ उदाहरण के लिए, अगर किसी शराब के बोतल की (एमआरपी) कीमत अभी तक 1000 रुपए है, तो अब दिल्ली में उसकी नई कीमत 1700 रुपए होगी।

सोशल डिस्टेंसिंग का कई जगह उल्लंघन : सोमवार को दिल्ली में कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन देखा गया। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार, करोलबाग, दरियागंज, डीबी गुप्ता रोड, पहाड़गंज इलाके में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर दुकान बंद कराई गई। ज्योतिनगर, दयालपुर में दुकानों को बंद कराना पड़ा। कोटला गांव, मयूर विहार, खिचड़ीपुर में शराब की दुकानें बंद कराई गईं।

पुलिस ने खदेड़ा: लॉकडाउन के नियम टूटने पर दिल्ली पुलिस ने दोपहर 12 बजे तक सभी शराब की दुकानें बंद करवा दीं। लक्ष्मी नगर, चंदन नगर, वीथ्रीएस मॉल, शाहदरा, सादतपुर और रोहिणी में लोगों को हटाने को लाठीचार्ज करना पड़ा।

गुरुग्राम : गुरुग्राम जिले में छूट दिए जाने पर दुकानें भी खुलीं और सड़कों पर ट्रैफिक भी अधिक रहा, हालांकि शराब की दुकानें बंद रहीं। शराब के ठेकों को खोलने को लेकर प्रदेश सरकार ने कोई फैसला नहीं किया।

फरीदाबाद : रेड जोन की वजह से जिला प्रशासन ने शराब के ठेके बंद रखे। हालांकि प्रशासन ने कहा कि दस या इससे कम कर्मचारियों वाले उद्योगो को चलाने के लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी।

नोएडा: शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बीच-बीच में कई बार बिक्री भी बंद करवानी पड़ी। कई स्थानों पर अधिक कीमत लेने पर हंगामें भी हुए।

गाजियाबाद: लॉकडाउन-3 के दौरान ओरेंज जोन में मिलने वाली सहूलियतें शराब के ठेके बंद रहे। सरकारी व निजी कार्यालय नहीं खुले। उद्योग व निर्माण कार्य भी पूरी तरह से बंद रहे।

बता दें कि सोमवार (4 मई) को शराब के ठेके खुलते ही दिल्ली में कई दुकानों के आगे सैकड़ों की तादाद में लोग शराब खरीदने के लिए इकट्ठा हो गए। कुछ एक स्थानों पर तो पुलिस को बेकाबू भीड़ पर लाठियां भी बरसानी पड़ीं। हालात बेकाबू होते देख शराब की कई दुकानें खुलने के थोड़ी देर बाद ही बंद कर दी गईं। चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, दरियागंज आदि इलाकों में शराब की दुकानें दिनभर बंद रहीं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लंबी लड़ाई को तैयार हो रही दुनिया, सर्दी में कोरोना वायरस फिर कर सकता है हमला
Next Article राहुल गांधी से चर्चा में नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी बोले- हमने जीडीपी के 1% के बराबर आर्थिक पैकेज दिया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कोई भी कभी रणवीर सिंह को को-एक्टर के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा, बोलीं सारा अर्जुन
entertainment
April 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड-विनर अनुपम पटनायक लाए ‘मंत्र मुग्ध’- डर, हंसी और जादू का फुल ऑन कॉकटेल!
entertainment
April 23, 2026
गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026
महिला आरक्षण पर बोलने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं, पहले ‘बंच ऑफ थॉट’ और ‘मनुस्मृति’ जलाएं: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?