मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली द्वारा जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन किया गया। युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासनश्री साध्वी श्री विद्यावती जी ‘द्वितीय’ ठाणा-5 के सानिध्य में दिनांकः-03/11/2026 मंगलवार, रात्रि 9.15 बजें नवकार महामंत्र संघान के साथ साध्वी श्री प्रीयंवदा जी के निर्देशन में आरम्भ हुआ। उपस्थित श्रावक समाज ने बड़े ही तन्मयता के साथ इस कार्यशाला में भाग लिया।
दीपावली पूजन कार्यशाला का शुभारंभ स्वागत भाषण तेयुप अध्यक्ष आशीष श्री श्रीमाल द्वारा किया। इस अवसर पर साध्वी श्री प्रीयंवदा जी ने दीपावली पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला व दीपावली पर में जप अनुष्ठान के महत्व के बारे में बताया। कांदिवली के हमारे अपने जैन संस्कारक श्रीमान शान्तीलाल जी कोठारी, श्री मान पारसमल जी दुग्गड़ तथा श्रीमान प्रकाश जी हिरण ने बहुत ही सुन्दर एवं विस्तृत तरीके से समझाते हुए जैन विधि से दीपावली पूजन कार्यविधि को संपन्न कराया तथा जैन संस्कार विधि से दिपावली पूजन करने का उद्देश्य केवल पूजा की विधि जानना ही नहीं, बल्कि धर्म एवं अध्यात्म के मूल सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना भी है। इस विधि के माध्यम से जीव हिंसा से बचने तथा अहिंसा के भाव को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है।
तत्पश्चात जैन संस्कारकों ने सभी की जिज्ञासाओं के समाधान के साथ श्री महावीर स्वामी की स्तुति का पाठ करवाया। इस कार्यशाला में मनीष जी रांका (तेयुप, राष्ट्रीय सहप्रभारी डिजिटल), मिठालाल जी धाकड (तेरापंथी सभा अध्यक्ष), निर्मला जी कोठारी (तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा) की विशेष उपस्थिति रही।
इस कार्यशाला का सफलतम आयोजन संयोजक हर्षल चोपडा द्वारा किया गया। अंत में कार्यशाला में पधारें सभी श्रावक श्राविकाओं का तेयुप मंत्री विमला धाकड़ ने श्रीमती पद्मा देवी स्व चुन्नीलाल जी सिंघवी, श्रीमती रेखा देवी रतनलाल जी सिंघवी, श्रीमती रचना ऋषभ जी सिंघवी,
क्रियाशं सिंघवी केलवा-कांदिवली (मुंबई) के साथ ही जैन संस्कारकों का एवं त्यौहारों के व्यस्ततम समय में समय निकालकर पधारें सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया ।
कांदिवली में जैन संस्कार विधि द्वारा दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन

