By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली चुनाव :शाह के साथ बैठक के बाद जावड़ेकर बोले- एग्जिट पोल्स गलत हो सकते हैं, सटीक नतीजों का इंतजार करें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दिल्ली चुनाव :शाह के साथ बैठक के बाद जावड़ेकर बोले- एग्जिट पोल्स गलत हो सकते हैं, सटीक नतीजों का इंतजार करें

Last updated: February 9, 2020 1:20 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दिल्ली चुनाव में मतदान के बाद शनिवार को पार्टी मीटिंग में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हुई इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आम आदमी पार्टी के जीत के दावों को नकारते हुए कहा कि एग्जिट पोल्स गलत हो सकते हैं। इसलिए भाजपा एग्जैक्ट पोल्स (सटीक नतीजों) का इंतजार करेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “दिल्ली चुनाव भाजपा ही जीतेगी और एग्जिट पोल्स और अंतिम नतीजों में बड़ा अंतर होगा। लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल्स गलत साबित हुए थे।”

जावड़ेकर ने आगे कहा, “हमने जमीनी सच्चाई देखी है और इससे अच्छी प्रतिक्रिया मिलती दिख रही है। हम 11 फरवरी को सत्ता में आएंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी एग्जिट पोल्स के गलत होने की बात कही है।” दूसरी तरफ भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी के वोटर्स दिल्ली में काफी देर से वोट देने के लिए निकले। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल्स की गणित ठीक नहीं होती, इसके आंकड़े सिर्फ 4 से 5 बजे तक के ही होते हैं। एग्जिट पोल्स पहले भी गलत साबित हुए हैं।” लेखी ने साफ किया कि मीटिंग में नेताओं के बीच एग्जिट पोल्स पर भी चर्चा हुई।

इससे पहले जावड़ेकर ने कहा था कि दिल्ली के लोग बदलाव चाहते हैं। वे देश की तरह ही दिल्ली में भी विकास चाहते हैं। इसलिए वे जरूर भाजपा को 70 में से 45 से ज्यादा सीटें दिलाएंगे।

दिल्ली में आप की हैट्रिक का अनुमान, भाजपा को अधिकतम 26 सीटें मिलने की संभावना 
एग्जिट पोल्स में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत का अनुमान जाहिर किया गया। अनुमान सही साबित हुए तो इस बार घोषणा पत्र की जगह गारंटी कार्ड लाने वाले केजरीवाल जीत की हैट्रिक लगाएंगे। इससे पहले उन्होंने 2013 और 2015 में दिल्ली में आप की सरकार बनाई थी।

एग्जिट पोल के अनुमानों में भाजपा फिर नंबर दो पर है, उसे अधिकतम 26 सीटें और कांग्रेस को अधिकतम 2 सीटें मिलने के अनुमान हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी आप ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं और भाजपा के खाते में केवल 3 सीटें गई थीं। जबकि, इन चुनावों में 6 एग्जिट पोल्स ने भाजपा को 24 सीटें और आप को 45 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया था। सभी एग्जिट पोल फेल हो गए थे। आप को अनुमानों से कहीं ज्यादा सीटें मिली थीं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article यूपी के 55 लाख किसान परिवारों से संपर्क साध बीजेपी को घेरने की तैयारी में कांग्रेस
Next Article शिवसेना का BJP पर हमला, कहा- जिन्ना सुखी हैं, यहां गांधी बदनाम हैं!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?