सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: धर्मपुर में आयोजित हुई अणुव्रत समिति मुंबई की दो दिवसीय कार्यशाला व पिकनिक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

धर्मपुर में आयोजित हुई अणुव्रत समिति मुंबई की दो दिवसीय कार्यशाला व पिकनिक

Last updated: September 2, 2026 7:07 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

मुंबई। अणुव्रत समिति मुम्बई के तत्वावधान में 30 एवं 31 अगस्त 2026 को अध्यक्ष रमेश जी सोनी के नेतृत्व में धर्मपुर में दो दिवसीय अणुव्रत कार्यशाला का सफलतम आयोजन किया गया।यह कार्यशाला एवं स्नेह मिलन सभी के सहयोग व समर्पण भाव से निर्विघ्न संपन्न हुई । बांन्द्रा स्टेशन पर पहुंच कर बहुत ही उत्साह के साथ स्टेशन पर बैनर का अनावरण किया । स्टेशन अणुव्रत के नारों से गुंजायमान हो रहा था।
धर्मपुर जहां के शांत सोम्य वातावरण ने सभी का मन मोह लिया वहां का वातावरण और प्रकृति का बहुत ही सुंदर नजारा था। सभी भाई बहनों ने एकरूपता की दृष्टि से सभी अणुव्रत के लोगो वाले टिशर्ट पहने मानो पुरा परिसर अणुव्रत मय हो गया। धर्मपुर आश्रम जहां का डिसिप्लिन मानो हमें अनुशासन का पाठ पढ़ा रहा हो।
मुंबई से दूर प्रकृति की गोद में  अणुव्रत से व्यक्तित्व का उत्कर्ष  कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रमेश सोनी एवं उनकी टीम ने कुमकुम का टीका एवं अणुव्रत का दुपट्टा पहना कर सभी मेहमानों का स्वागत अभिनंदन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ थाना क्षेत्र की बहनों ने अणुव्रत गीत से किया । श्रीमान रमेश जी धोका ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया ।
अध्यक्ष रमेश सोनी ने पधारे हुए सभी मेहमानों का स्वागत अभिनंदन किया एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को अणुव्रत से जोड़ने का आह्वान किया।
मोटिवेशनल स्पीकर आश्रम के सीनियर सन्यासी राजू भाई जिन्होंने  ‘चिंता छोड़ो जीवन जियो’ विषय पर बहुत ही सुंदर तरीके से बताया कि हम अपनी चिताओं को अपनी परेशानीयो को कैसे दूर करें और आनंद से जीवन जिए।
महाराष्ट्र प्रभारी रोशन जी मेहता ने कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं आगे के कारणिय कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उपासक लक्ष्मी लाल जी सिंघवी ने ‘अणुव्रत से व्यक्तित्व का उत्कर्ष कैसे करें’ विषय पर प्रकाश डाला। पर्यावरण प्रभारी अशोक जी बडाला ने बताया की किस तरह हम छोटी-छोटी बातों को ध्यान रखकर पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं साथ ही उन्होंने सबको अपनी तरफ से सब्जी रखने के लिए कॉटन की थेलिया गिफ्ट की । सभी ने उनके इस कार्य की सराहना की। अणुव्रत सेवी अर्जुन जी सिंघवी ने अणुव्रत समिति मुंबई की भूरि -भूरि प्रशंसा की और अणुव्रत समिति मुंबई को इस सफल आयोजन की बधाई दी।
अणुव्रत समिति की टीम द्वारा सभी प्रायोजक भाई बहनों का सम्मान किया गया । आभार ज्ञापन मंत्री गणपत जी सोनी द्वारा किया गया
कुशल मंच संचालन उपाध्यक्ष सुमन चपलोत ने किया
कार्यशाला में पधारे सम्माननीय अतिथिगण अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के महाराष्ट्र प्रभारी रोशन जी मेहता, पर्यावरण प्रभारी रमेश जी धोका, राज्य प्रभारी भूपेंद्र जी बागरेचा, पूर्व नगर सेवक अर्जुन जी सिंघवी, बीजेपी से दिनेश जी जैन, मुंबई सभा संगठन मंत्री किशोर धाकड़
आदि गणमान्य पदाधिकारियों की कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति रही। साथ ही अन्य सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी गण, अणुव्रत समिति मुंबई के सभी पदाधिकारी गण, कार्य समिति सदस्य, जॉन प्रभारी, प्रकल्प प्रभारी, सभी सदस्य गण, सभी की उपस्थिति रही।

जिनके अथक प्रयास और श्रम से सफल हुई 2 दिवसीय अणुव्रत यात्राः इस कार्यशाला को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से आयोजित करने में कर्मठ सहमंत्री राकेश जी बडाला, ऊर्जावान कार्याध्यक्ष रोशन जी मेहता,सहज सरल मंत्री गणपत जी सोनी, निष्ठावान कोषाध्यक्ष सुरेश जी मेहता, सक्रिय उपाध्यक्ष सुमन जी चपलोत, उत्साही व मिलनसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर जी कच्छारा, सजग संगठन मंत्री देवेंद्र जी लोढ़ा,सह मंत्री कमलेश जी दूगड़, संगठन मंत्री किशोर धाकड़ मीडिया प्रभारी राकेश जी बोहरा,जिम्मेदार जोन प्रभारी सुशील जी हिरण रतन जी कच्छारा,भंवर दास जैन, विनोद मेहता का सराहनीय श्रम लगा।
जिनके सहयोग से सफल हुई यह यात्राः महेंद्र जी मांडोत परिवार, ललिता जी सोनी परिवार, महेंद्र जी सिंघवी परिवार, रमेश जी राठौड़, मनोहर जी कच्छारा एवं रोशन जी मेहता परिवार उरण सभी प्रायोजक भाई बहनों का कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग मिला।
आपका सहयोग केवल आर्थिक सहयोग नहीं है। यह अणुव्रत आंदोलन के प्रति आपकी आस्था, विश्वास और सामाजिक दायित्व की भावना का प्रतीक समर्पित सेवाभावी क्षेत्रीय संयोजक वलसाड से मिलनसार श्री मान अर्जुन जी सा कोठारी का विशेष सहयोग मिला।
साथ ही मधु जी मेहता। विमला हिरण अणुव्रत समिति मुंबई के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान रहा । अणुव्रत के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ का ट्रेलर किया रिलीज़
Next Article जीवन को प्रकाशवान व चिंतन को प्रशस्त बनाता है श्रुताराधना : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेन्नई में ज्ञानशाला दिवस–2026 का भव्य आयोजन
social
September 2, 2026
जीवन को प्रकाशवान व चिंतन को प्रशस्त बनाता है श्रुताराधना : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 2, 2026
बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ का ट्रेलर किया रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
नेपाल त्रासदी: बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 1,127 पहुंचा, 4,800 से अधिक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
national
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?