By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: धोनी जैसा बन नहीं सकते, बस उनको देखकर तालियां बजा सकते हैं:संजू सैमसन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

धोनी जैसा बन नहीं सकते, बस उनको देखकर तालियां बजा सकते हैं:संजू सैमसन

Last updated: May 4, 2020 9:42 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच के बाद से धोनी ने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, कुछ दिग्गजों का मानना है कि धोनी अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और अब वो कभी भी अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। धोनी के उत्तराधिकारी माने जाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों में एक नाम संजू सैमसन का भी है। सैमसन का मानना है कि आप धोनी की नकल नहीं कर सकते हैं बस उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में जो हासिल किया है उसकी तारीफ कर सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सैमसन धोनी के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।  उन्होंने कहा, ‘एम एस धोनी हीरो हैं। वो सभी के लिए हीरो हैं, उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी साल बिताए, उन्होंने हमें कई यादगार लम्हें दिए, एक खिलाड़ी झारखंड से टीम में आता है और फिर भारत का सबसे सफल कप्तान बनता है। उन्होंने अपने करियर में सबकुछ हासिल कर लिया। मैं भावुक हो जाता हूं जब भी उनके बारे में बात करता हूं।’

धोनी के साथ 19 साल की उम्र में ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके हैं सैमसन

उन्होंने आगे कहा, ‘आप धोनी की नकल नहीं कर सकते हैं, आप बस उनकी तरफ देख सकते हैं और तालियां बजा सकते हैं। जब मैं 19 साल का था, तो मैं उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुका हूं। हम इंग्लैंड के दौरे पर थे, इसके बाद मैं भारत के लिए अगले पांच साल नहीं खेल सका।’ सैमसन ने बताया कि वो धोनी को सपने में भी देख चुके हैं और बताया कैसे वो सपना सच हुआ। उन्होंने कहा, ‘मैंने सपना देखा था कि माही भाई कप्तान हैं और फील्ड चेंज कर रहे हैं और मैं स्लिप में खड़ा हूं और वो चिल्ला रहे हैं कि संजू वहां जा। कुछ दिन बाद खबर आई कि उन्होंने कप्तानी छोड़ दी है। तब मुझे लगा था कि मेरा सपना कैसे पूरा होगा।’

ऐसे पूरा हुआ सैमसन का सपना

उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन उसके कुछ दिन बाद हमने प्रैक्टिस मैच खेला मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ, धोनी उस मैच में कप्तान थे। उन्होंने उस मैच में मेरी फील्ड पोजिशन चेंज की थी। मैं यह माही भाई को बताना चाहता था कि उन्होंने मेरा सपना पूरा कर दिया।’ 38 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें आईपीएल के जरिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी करनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शोएब अख्तर बोले, सचिन से ज्यादा मुश्किल था द्रविड़ को आउट करना
Next Article कोरोना से मरने वालों को कब्रगाह में दफनाने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट भेजी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सच जान चुके युवाओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता : खरगे-राहुल
national
August 1, 2026
आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के त्रिशताब्दी समापन समारोह के अवसर पर श्री हरी बाग हॉल के प्रांगण में भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन
social
August 1, 2026
इश्कनामा और नसीमा को मिले बेशुमार प्यार पर शहनाज़ गिल बोलीं, “दिल से शुक्रिया”
entertainment
August 1, 2026
दक्षिण मुंबई में युवाचार्य अभिनंदना समारोह का आयोजन
social
July 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?