नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता और फिल्ममेकर धनुष ने अपनी बहुप्रतीक्षित डायरेक्टोरियल वेंचर ‘इडली कड़ाई’ की शूटिंग पूरी कर ली है। उनके साथ इस फिल्म में नजर आएंगी प्रतिभाशाली अभिनेत्री शलिनी पांडे, जो अपने दमदार डेब्यू ‘अर्जुन रेड्डी’ से लेकर हिंदी और साउथ सिनेमा में अपनी शानदार पहचान बना चुकी हैं। फिल्म के सेट से धनुष और शलिनी की एक कैंडिड तस्वीर इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों को शूट के बीच गहन बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, जो उनकी सहज केमिस्ट्री की झलक देती है और पर्दे पर उनके धमाकेदार तालमेल का संकेत भी।
इंडस्ट्री में चर्चा है कि शलिनी फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं, जो भावनात्मक रूप से बेहद गहराई से जुड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि धनुष और शलिनी का रिश्ता फिल्म की कहानी का मुख्य आधार होगा, जिसमें दिल और तीव्रता दोनों का मेल देखने को मिलेगा। धनुष की खास कहानी कहने की शैली और शलिनी के मजबूत किरदार के साथ, ‘इडली कड़ाई’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। अब जब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, दर्शकों में इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का उत्साह चरम पर है।
धनुष और शालिनी पांडे की फिल्म ‘इडली कड़ाई’ के सेट से तस्वीर वायरल

