मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के अंतर्गत दहिसर महिला मंडल ने स्वस्थ परिवार कार्यशाला : मेरा परिवार मेरा संसार 1 मार्च 2020 रविवार को आयोजित की गई। कार्यशाला के अन्तर्गत ” वूमंस चैंपियंस लीग 2020″ (स्पोर्ट्स डे) का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम पहला चरण वूमेंस चैंपियंस लीग का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। तत्पश्चात जन गन मन का संगान किया गया। सेल्फी प्वाइंट ,संकल्प डाइस,सिग्नेचर कैंपियन से कार्यक्रम मैं रौनक आ गई। स्पोर्ट्स में अलग अलग गेम जैसे लेमन एंड स्पून रेस, ब्लाइंडफोल्ड रेस, मैट रेस, पोटली रेस, बुक बैलेंसिंग रेस, 100 मीटर रेस एज ग्रुप के हिसाब से गेम रखे जिसमे हर उम्र की महिलाओं ने भाग लिया।
महिलाओं का क्रिकेट टूर्नामेंट रखा गया जिसमें बेस्ट बैट्समैन श्रीमती हेमा खिमेसरा और बेस्ट बॉलर श्रीमती अनीता डूंगरवाल को मिला। कार्यक्रम का दूसरा चरण स्वस्थ परिवार कार्यशाला : मेरा परिवार मेरा संसार का शुभारंभ भक्तामर स्त्रोत के संगान से किया गया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के सम्माननीय महामंत्री श्रीमती तरुणा जी बोहरा की उपस्थिति में कार्यक्रम में चार चांद लग गए। गरिमामय उपस्थिति तेरापंथ महिला मंडल मुंबई की मंत्री श्रीमती स्वीटी जी लोढा ने अपने भाव व्यक्त किये। कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजिका नैना जी बम्ब व आभार ज्ञापन सहसंयोजिका किंजल खिमेसरा ने किया।
अ.भा.ते.म.म की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कांता जी डूंगरवाल ,मुंबई महिला मंडल की सह मंत्री श्रीमती गीतांजलि बोथरा, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुशीला जी डूंगरवाल, श्रीमती राजश्री डूंगरवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दहिसर सभा के वरिष्ठ श्रावक ,युवक परिषद के अध्यक्ष रमेशजी चपलोत, मंत्री संदीप जी कांठेड़ व उनकी पूरी टीम, कन्या मंडल प्रभारी रितु डूंगरवाल , कन्यामण्डल, ज्ञानशाला के बच्चो की विशेष उपस्थिति रही।
दहिसर महिला मण्डल में स्वस्थ परिवार कार्यशाला व स्पोर्ट्स डे का आयोजन

