मुंबई। 3 मार्च 2020 को घाटकोपर सभा भवन में साध्वी श्री राकेश कुमारी जी ठाणा 4 का स्वागत समारोह का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में श्रावक श्राविकाओं की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी श्री मलय प्रज्ञा जी ने नमस्कार महामंत्र से की। कन्या मंडल की संयोजिका श्रेया चपलोत ने मंगलाचरण किया।
युवक परिषद घाटकोपर के अध्यक्ष राकेश बडाला ने कविता द्वारा, मंत्री श्रवण चोरड़िया, मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री कच्छारा, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्षा कुमुद कच्छारा, 2023 मुम्बई चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदनलाल तातेड़, मुम्बई ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका सुमन चपलोत, मुम्बई सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर गोखरू, उपासक पुखराज बाफना ने अपने भावों से व हस्तीमल डाँगी, घाटकोपर महिला मंडल ने गीतिका द्वारा साध्वी श्री जी का स्वागत किया।
संत शिरोमणि कार्यकारिणी की सदस्य प्रकाश देवी तातेड, कांता तातेड़,चांदमाल सोलंकी,शांतिलाल बाफना, महेंद्र तातेड़, चंद्रप्रकाश बोहरा,विमलजी सोनी,पूर्व तेयुप अध्यक्ष लोकेश डाँगी , घाटकोपर महिला मंडल संयोजिका भावना चपलोत आदि की उपस्थिति रही।साध्वी श्री मलय प्रज्ञा जी ने अपने उदगार से भाई बहनों को लाभान्वित किया एवं साध्वी श्री राकेश कुमारी जी ने भी अपना प्रेरणा पाथेय प्रदान किया।मंच का कुशल संचालन घाटकोपर महिला मण्डल सह् संयोजिका रंजना बाफना ने किया।साध्वी श्री जी ने महती कृपा कर होली चातुर्मास घाटकोपर फरमाया।
साध्वी श्री राकेश कुमारी जी का स्वागत समारोह घाटकोपर सभा भवन में मनाया गया

