सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले में ED दो बॉलीवुड हस्तियों से करेगी पूछताछ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainmentMumbai / Maharshtra

देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले में ED दो बॉलीवुड हस्तियों से करेगी पूछताछ

Last updated: July 1, 2019 12:58 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्टर्लिंग बायोटेक बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में अभिनेता डीनो मोरिया और डीजे अकील को पूछताछ के लिए समन जारी किया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह जानकारी ईडी के एक अधिकारी ने दी है। आपको बता दें कि भारतीय इतिहास के बैंक घोटालों में संदेसरा बंधुओं ने पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)ने दावा किया है कि स्टर्लिंग बायोटेक समूह (एसबीएल) के मुख्य प्रमोटर संदेसरा बंधुओं ने बैंकों से 14,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। यह राशि पीएनबी घोटाले से 3100 करोड़ अधिक है।
ईडी सूत्रों ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ति ने सरकारी क्षेत्र के कई बैंकों के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2017 में सीबीआई की ओर से मामला दर्ज करने के बाद ईडी ने भी जांच शुरू की। सीबीआई ने कंपनी और उसके प्रमोटरों द्वारा बैंक से 5,383 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के सिलसिले में मामला दर्ज किया था।
विदेशी शाखाओं से भी ऋण : जांच में खुलासा हुआ कि संदेसरा ने देश में ही नहीं विदेशों में भारतीय बैंकों को चूना लगाया है। सूत्रों ने बताया कि संदेसरा की विदेश स्थित कंपनियों ने भारतीय बैंकों के विदेशी शाखाओं से करीब 9000 करोड़ रुपये का ऋण लिया। अधिकारियों ने बताया कि एसबीएल समूह को भारतीय और विदेशी मुद्रा में यह राशि मिली।
फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल : ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि संदेसरा बंधुओ को जिस काम के लिए कर्ज मिला था उसमे इस राशि का इस्तेमाल नहीं किया गया। उन्होंने घरेलू ,ऑफशोर और फर्जी फर्म के जरिये कर्ज में मिले पैसे की लांड्रिंग की। संदेसरा ने इस राशि का इस्तेमाल नाइजीरिया में अपने तेल कारोबारा को बढ़ाने और निजी जरूरतों के लिए किया।
पांच बैंकों को लगा चूना 
सूत्रों ने बताया कि संदेसरा की कपंनी को पांच बैंकों आंध्रा बैंक, यूको बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक और बैंक ऑफ इंडिया की संयुक्त कंसोर्टियम ने कर्ज देने को मंजूरी दी थी।
पांच बैंकों को लगा चूना 
सूत्रों ने बताया कि संदेसरा की कपंनी को पांच बैंकों आंध्रा बैंक, यूको बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक और बैंक ऑफ इंडिया की संयुक्त कंसोर्टियम ने कर्ज देने को मंजूरी दी थी।
9,778 करोड़ की संपत्ति जब्त 
प्रवर्तन निदेशालय ने 27 जून को एसबीएल समूह/ संदेसरा समूह की 9,778 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। इनमें तेल क्षेत्र ओएमएल 143 (नाइजीरिया), चार समुद्री जहाज तुलजा भवानी, वरिंदा, भव्या, ब्रह्मनी शामिल है। ये जहाज अटलांटिक ब्लू वाटर सर्विसेज के नाम से पनामा में पंजीकृत हैं। इसके अलावा अमेरिका में पंजीकृत हवाई जहाज और लंदन स्थित फ्लैट को भी जब्त किया गया है।
ऐसे होती थी धोखाधड़ी 
300 से अधिक फर्जी कंपनियां बनाई मनी लांड्रिंग के लिए
फर्जी कंपनी निदेशकों के जरिये कंपनियों का संचालन होता था
पैसे को डायवर्ट करने के लिए फर्जी खरीद-फरोख्त दिखाई जाती थी
अबतक की कार्रवाई 
– 2017 में सीबीआई और ईडी ने मुकदमा दर्ज किया
– 191 को बनाया आरोपी इनमें 184 कंपनियां और सात व्यक्ति
– 11 मार्च को मामले में वांछित हितेश पटेल को अल्बानिया में पकड़ा गया
– 2018 मई में 4700 करोड़ मूल्य की संदेसरा की संपत्ति जब्त
– 200 बैंक खाते भी सील ,6.6 करोड़ के लग्जरी कार भी अटैच

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर फूटा रवीना टंडन का गुस्सा
Next Article जायरा के फैसले को लेकर हैरान हुईं बांग्लादेशी राइटर तस्लीमा नसरीन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मनाया जीतो दिवाली उत्सव 2026
social
November 1, 2026
हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, ओरी और वैष्णव प्रवीण भी बने इस खास अंदाज का हिस्सा!
entertainment
November 1, 2026
पात्रता के अनुरूप हो ज्ञान प्रदान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?