By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: डेबी अब्राहम्स को एयरपोर्ट से लौटाने के 3 दिन बाद विदेश मंत्रालय ने कहा- वे बिना वैध वीजा भारत आईं थीं, बड़ी इज्जत से वापस भेजा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

डेबी अब्राहम्स को एयरपोर्ट से लौटाने के 3 दिन बाद विदेश मंत्रालय ने कहा- वे बिना वैध वीजा भारत आईं थीं, बड़ी इज्जत से वापस भेजा

Last updated: February 20, 2020 10:40 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:तीन दिन पहले ब्रिटिश सांसद और लेबर पार्टी की नेता डेबी अब्राहम्स को दिल्ली से वापस भेजने के बाद आज विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे बिना वैध वीजा के भारत आईं थीं, इसलिए उन्हें बड़ी इज्जत से ब्रिटेन भेज दिया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि उनके बयान और विचारधारा देश विरोधी हैं। वे लंबे वक्त से भारत विरोधी अभियान चला रही हैं। 

सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को कहा था कि ब्रिटिश सांसद अब्राहम्स को पिछले साल 7 अक्टूबर को बिजनेस मीटिंग में शामिल होने के लिए ई-वीजा जारी किया गया था, जो 5 अक्टूबर 2020 तक वैध था। लेकिन, देश विरोधी गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद सरकार ने वीजा रद्द कर दिया गया था। साथ ही सरकार ने यह साफ कर दिया था कि किसी भी व्यक्ति को वीजा या ई-वीजा देना, उसे रद्द करना या उसका आवेदन निरस्त करना संबंधित देश का विशेषाधिकार होता है। भारत विरोधी गतिविधियों को देखते हुए 14 फरवरी, 2020 को सरकार ने उनका ई-बिजनेस वीजा रद्द कर दिया था। अब्राहम्स को सरकार की तरफ से इसकी सूचना भी दे दी गई थी।

डेबी पाकिस्तान की प्रतिनिधि: कांग्रेस

डेबी अब्राहम्स को एयरपोर्ट से वापस भेजने का कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने समर्थन किया। सिंघवी ने मंगलवार को ट्वीट किया था- डेबी को भारत आने से रोकना जरूरी था, क्योंकि वे सांसद नहीं पाकिस्तान की प्रतिनिधि के तौर पर काम करती हैं। उनका जुड़ाव पाकिस्तान सरकार और आईएसआई के साथ है। भारत की स्वायत्ता पर हमला करने की कोशिश को नाकाम करना जरूरी है।

सरकार ने डेबी को क्यों लौटाया

भारत ने अब्राहम्स को सोमवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर रोक दिया था। वह दो दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंची थीं। उनके साथ आईं हरप्रीत उप्पल ने न्यूज एजेंसी को बताया था कि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनके वैध भारतीय वीजा को अस्वीकार कर दिया। अधिकारियों ने अब्राहम्स के वीजा को रद्द करने का कोई कारण नहीं बताया, जबकि वीजा अक्टूबर 2020 तक वैध था। वहीं, गृह मंत्रालय के एक अफसर ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया था कि अब्राहम्स के पास यात्रा करने के लिए वैध वीजा नहीं था। इसलिए उन्हें भारत में घुसने से रोक दिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें ब्रिटेन की रिटर्न फ्लाइट में बैठा दिया गया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मयंक अग्रवाल के लिए गौतम गंभीर ने दिया बड़ा कॉम्प्लिमेंट
Next Article हरेश व्यास की ‘रिजवान ‘ 28 फरवरी को होगी प्रदर्शित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?