मुंबई:सलमान खान ,किच्चा सुदीप सई मांजेरकर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। आज बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का चौथा दिन है। भले ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दबंग -3 का रंग कुछ हल्का रहा हो हालांकि अब फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। खबरों की मानें तो फिल्म इस वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के एकदम करीब है। अब फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन सामने आया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक ‘दबंग 3 ने सोमवार को 9 से 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इन चार दिनों में फिल्म की टोटल ग्रॉस कमाई 89.15 करोड़ कर लिया है।
दबंग 3 के चौथे दिन का कलेक्शन कुछ निराश करने वाला है। क्योंकि फिल्म इससे पहले दबंग 3 ने अपने ओपनिंग में ट्रेड पंडित तरण आदर्श के अनुसार, पहले दिन दबंग 3 ने 24.75 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने 22 से 24 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 29 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन के साथ फिल्म 73 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।
फिल्म की बात करें तो इसमें सलमान खान (चुलबुल पांडे), खुशी (सई मांजरेकर) संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) ने फिल्म में चुलबुल पांडे की पत्नी का किरदार निभाया है। इसके अलावा विलेन का किरदार किच्चा सुदीप (बाली) ने निभाया है।
‘दबंग 3’ की कमाई में आया बंपर गिरावट

