राजकुमार गौतम/यूपी ब्यूरो
बस्ती: गांव की महिला का दाह संस्कार करने गए युवक की वराह क्षेत्र (बाराछत्तर) में ही नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, ललिता देवी पत्नी स्वर्गीय राम लौट ग्राम-घुरहूपुर पोस्ट-टिनीच थाना-गौर की स्वभाविक मृत 24/12/2018 को सुबह करीब 9:00 बजे हो गई जिसका दाह संस्कार करने के लिए परिवार के साथ-साथ गांव वाले वराह क्षेत्र के कुआनो नदी घाट पर ले गए, दाह संस्कार के उपरांत लगभग 1:50 बजे स्नान करते समय मिठाई लाल पुत्र श्रवनदीन ग्राम-घुरहूपुर अचानक नदी में डूब गए लगभग 10:15 मिनट के उपरांत जब मिठाई लाल नदी के ऊपर नहीं दिखे तब लोगों ने ढूंढना शुरू किया व डायल हंड्रेड एवं थानाध्यक्ष गौर को दूरभाष के माध्यम से इस बात की सूचना दी सूचना मिलते ही SHO गौर, चौकी प्रभारी टिनीच तथा हंड्रेड डायल मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद लाश को नदी से निकाला गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने लाश को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दाह संस्कार करवाने गये युवक की नदी में डूबने से मौत

