वाशी। डॉ. बलवन्त चोरड़िया को महावीर इन्टरनेशनल अंतर्राष्ट्रीय गवर्विंग कौंसिल के सदस्य के रूप मे चुना गया है, जो कि राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नियम,संसोधन एवं नीति निर्धारण का बोर्ड होता है।
मुबंई एंव नासिक रीजन से डॉ. बलवन्त चोरड़िया, उद्योगपति माणक महेता को मनोनीत किया गया है। महावीर इन्टरनेशनल देश एवं विदेशों में 300 से अधिक शाखाओं के माध्यम से मानव सेवा हेतु कई स्थायी प्रकल्प चला रही है। जिसमें व्यापार, उद्योग, शिक्षा एवं राजनैतिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियां जुड़कर सेवा कार्यो में अपना योगदान दे रहे हैं।
डा. चोरड़िया विगत 20 वर्षों से चिकित्सा सेवा से जुडे़ हुए हैं टीपीएफ सहित समाज की कही सभा संस्था में अहम पदो पर सेवाइए दे चुके हे, एवं कई साधु-साध्वियों की चिकित्सा सेवा अनवरत करते रहे हैं। इसी के फलस्वरूप पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी ने वाशी प्रवास पर आपके क्लीनिक एवं फार्मेसी पर पगलिया कर कृपा एवं प्रेरणा पाथेय प्रदान करवाया। इस मनोनयन पर कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं प्रमुख व्यक्तियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।
इस बारे में बात करने पर श्री चोरडिया ने कहा कि गुरुकृपा से ही हमें इन कार्यों की प्रेरणा मिलती है और उन्हीं की कृपा से ही इस तरह का सम्मान भी मिलता है। हम सदैव अच्छे कार्यों में जुटे रहेंगे इस उम्मीद में कि गुरुकृपा हमेशा हम पर बरसती रहे। सेवा हमारे मूल में है, जिसे अनवरत हम सभी को करते रहना चाहिए
डा. चोरड़िया बने इंटरनेशनल गवर्निंग कौंसिल सदस्य

