By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: द यश मंगलम शो की नई लघु फिल्म में कारगिल के शहीदों को काव्यात्मक श्रद्धांजलि
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

द यश मंगलम शो की नई लघु फिल्म में कारगिल के शहीदों को काव्यात्मक श्रद्धांजलि

Last updated: July 26, 2025 3:07 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • कारगिल विजय दिवस पर हुआ मुंबई में लोकार्पण

मुंबई, 26 जुलाई। इंटरनेट के लोकप्रिय माध्यम यू-ट्यूब पर पिछले दिनों जारी विभिन्न काव्यात्मक वीडियो को मिली निरंतर सफलता के बाद लोकप्रिय “द यश मंगलम शो” की नवीनतम कड़ी के रूप में लघु फिल्म “कारगिल विजय दिवस- ए पोएटिक सागा का लोकार्पण 26 जुलाई, 2025 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में किया गया। इस लघु फिल्म में कारगिल युद्ध में अपने अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाने वाले जॉंबाज़ शहीदों को काव्यात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। एक अनूठी सृजनात्मक पहल के अंतर्गत “वन्स मोर स्टूडियो, मुंबई” द्वारा “ए महतपुरकर एंड मंगलम वेंचर” के बैनर तले नवसृजित यह अद्भुत लघु फिल्म “कारगिल विजय दिवस- ए पोएटिक सागा पूरी दुनिया में बेहद लोकप्रिय हो चुके सोशल मीडिया के सबसे सशक्त प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब पर एक सुरुचिपूर्ण चैनल “द यश मंगलम शो-2025′ के अंतर्गत अपलोड की गई है, जो अपने अनूठे कंटेंट और प्रस्तुतीकरण के विलक्षण अंदाज़ के लिए काफी लोकप्रिय है और व्यापक तौर पर सराहा जाता रहा है। इससे पहले इस लोकप्रिय शो की “धरोहर: ए पोएटिक सागा”, “शिल्पकार”, “योगा रिट्रीट” और “सेहत के रखवाले” जैसी प्रभावशाली कड़ियाॅं यू-ट्यूब पर काफी अच्छा प्रतिसाद पा चुकी हैं। इस शो के जोशीले प्रस्तुतकर्ता यश मंगलम हैं, जो सिर्फ़ 15 वर्ष की आयु में ही सशक्त प्रस्तुतीकरण की अपनी दमदार शैली की बदौलत शो-बिज़ की दुनिया में अपना अच्छा मुक़ाम हासिल कर रहे हैं। इस विशेष लघु फिल्म का प्रभावशाली लेखन मुंबई के सुपरिचित गीतकार, मंच संचालक तथा मीडिया एवं जनसम्पर्क सलाहकार गजानन महतपुरकर ने किया है, जिसमें भारत के वीर सपूतों के अदम्य साहस और कारगिल के ऐतिहासिक युद्ध के विभिन्न पहलुओं को बखूबी पिरोया गया है। उल्लेखनीय है कि गजानन महतपुरकर के लिखे 7 काव्यात्मक वीडियो पहले ही यू-ट्यूब पर धूम मचा चुके हैं। इसी क्रम में अब नवीनतम वीडियो “कारगिल विजय दिवस- ए पोएटिक सागा के ज़रिये गजानन महतपुरकर की सशक्त लेखनी और सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं एडिटर अनुपम मंगलम के कुशल निर्देशन का कमाल यू-ट्यूब पर लोकप्रिय हो रहा है।
इस लघु फिल्म के प्रोड्यूसर बॉलीवुड के जाने-माने लाइन प्रोड्यूसर दीपक भानुशाली हैं, जिन्होंने एक था टाइगर, जय हो, किक और रंगरेज जैसी चर्चित फ़िल्मों में अपनी भूमिका बख़ूबी निभाई है। भारत की युवा पीढ़ी का हौसला बढ़ाने के लिए उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया के अंतर्गत यू-ट्यूब के लिए इस लघु फिल्म को प्रोड्यूस किया है। “दिव्य कन्या राइजिंग क्रिकेट” नामक स्पोर्ट्स संस्था यानी DKRC ने इस लघु फिल्म को पेश किया है, जिसका मिशन भारत की युवा प्रतिभाओं खास कर महिला क्रिकेट की हुनरमंद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना रहा है। इस सशक्त, प्रभावशाली और संवेदनशील लघु फिल्म को सटीक एडिटिंग एवं कुशल निर्देशन के जरिये पर्दे पर उतारने का बीड़ा उठाया है, मुंबई के विज्ञापन एवं फिल्म जगत के भरोसेमंद निर्देशक अनुपम मंगलम ने, जिनको पिछले 25 सालों में 300 से ज्यादा विज्ञापन फिल्में बनाने का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस नवसृजित लघु फिल्म का भावपूर्ण संगीत समीर पखाले ने दिया है। वीडियोग्राफी संजय वैष्णव, वी एफ एक्स संयोजन गिनीलाल सालुंके और कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग कला मंगलम द्वारा सुनिश्चित की गई है। पोस्ट प्रोडक्शन “वन्स मोर स्टूडियो, मुंबई” ने किया है। उल्लेखनीय है कि हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जारी इस विशेष लघु फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और इसकी विलक्षण गुणवत्ता को बड़े पैमाने पर सराहा जा रहा है। इस लघु फिल्म की शुरुआती पंक्तियाॅं कुछ इस तरह रची गई हैं। भारत के वीर सपूतों ने, अदम्य साहस दिखलाया था, जॉंबाज़ों के बुलंद हौसलों से दुश्मन थर्राया था, जो घात लगाये बैठे थे, बर्फीली चोटियों पर, भारत माँ के बेटों ने उन दुश्मनों को दहलाया था, हिन्दुस्तान की जीत हुई, नापाक बुराइयों पर, टाइगर हिल के शिखर पर फिर से तिरंगा लहराया था..! सदियों तक याद रहेंगी, उन शहीदों की कुर्बानियाँ..! याद रहेंगी सबको हरदम, कारगिल की कहानियाँ..! वंदे मातरम, वंदे मातरम ..!”
यह लघु फिल्म इस यू-ट्यूब लिंक पर देखी जा सकती है- https://youtu.be/wktFt4hzzB4?si=f5MNH0mTbe96LX3e

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कारगिल विजय दिवस विशेष: बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियाँ जिन्होंने वर्दी पहनकर राष्ट्र को किया सलाम
Next Article कर्म बंधन का हेतु है आश्रव युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग
entertainment
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा पर्वत पाटिया में आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?