- ‘कुछ लोग आपके करियर को दिशा देते हैं, तो कुछ चुपचाप आपका दिल संभाल लेते हैं’
एक्टर राघव जुयाल ने अपने द पैराडाइज़ के को-स्टार नानी के लिए एक बेहद दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। फिल्म के हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बीच राघव के इस इमोशनल नोट ने दोनों एक्टर्स के बीच स्क्रीन के बाहर की खास बॉन्डिंग की भी झलक दिखा दी है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस नोट में राघव ने नानी को उन चुनिंदा लोगों में से एक बताया, जो बिना कुछ कहे उनके लिए एक ‘सेफ प्लेस’ बन गए। उन्होंने बताया कि नानी ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जर्नी में किस तरह अहम भूमिका निभाई है।
राघव ने बताया कि जब भी करियर और जिंदगी को लेकर वह किसी उलझन में रहे, नानी हमेशा उनके साथ खड़े रहे। दोनों अक्सर घंटों सिनेमा, करियर, जिंदगी और काम से आगे की तमाम चीजों पर बातें करते थे। राघव ने यह भी बताया कि नानी ने उन्हें अपने करियर से जुड़े फैसलों को बेहतर तरीके से समझने और इंडस्ट्री में आगे बढ़ते हुए खुद को वैसा ही इंसान बनाए रखने में मदद की, जैसा वह रहना चाहते हैं।
अपने इस इमोशनल नोट में राघव ने लिखा, “जिंदगी में कुछ ही ऐसे लोग होते हैं, जो बिना जाने ही आपके लिए आपकी सेफ प्लेस बन जाते हैं। मेरे लिए नानी दादा भी उन्हीं लोगों में से एक हैं। ❤️
मैंने कई बार कोशिश की है कि शब्दों में बता सकूं कि आप मेरे लिए क्या मायने रखते हैं, लेकिन सच कहूं तो मुझे अब भी लगता है कि शब्द कभी काफी नहीं होंगे।
मैं आपसे सच में बहुत प्यार करता हूं और आपको बहुत एडमायर करता हूं। सिर्फ एक एक्टर या आर्टिस्ट के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी।
इस इंडस्ट्री में, जहां कई बार चीजें काफी अनिश्चित और शोर से भरी लगती हैं, ऐसे कई पल आए हैं जब मैं खुद को पूरी तरह खोया हुआ महसूस करता था। और पता नहीं कैसे, जब भी मैं ऐसे किसी क्रॉसरोड्स पर खड़ा हुआ, आप हमेशा मेरे साथ रहे, नानी दादा।
दादा, आपने मुझे बैठाकर घंटों बात की है। सिनेमा के बारे में, मेरे करियर के बारे में, जिंदगी के बारे में और कभी-कभी बिना किसी खास वजह के भी। आपने मेरी बातें सुनीं और मुझे समझा। आपने मुझे कभी इस बात के लिए छोटा महसूस नहीं कराया कि मैं कन्फ्यूज हूं या इमोशनल हूं। और हर बार आपसे बात करने के बाद मेरे दिल का बोझ थोड़ा हल्का जरूर महसूस हुआ।
जिस तरह आपने हमेशा मेरे लिए जगह बनाई, मेरी बातें सुनीं और बस मेरे साथ रहे, उसके लिए शुक्रिया। कुछ लोग आपको एडवाइस देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो आपको महसूस कराते हैं कि आपको सच में समझा गया है और साथ ही आपको एक नया पर्सपेक्टिव भी देते हैं। नानी दादा, आपने मुझे दोनों चीजें दीं।
आपने मुझे समझने में मदद की कि मैं किस तरह की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता हूं, कौन से चॉइसेस लेना जरूरी है और उससे भी ज्यादा जरूरी, उन फैसलों के बीच मुझे किस तरह का इंसान बने रहना है।
मैं आपके क्राफ्ट, आपकी सोच, आपकी ईमानदारी, आपकी अच्छाई और सबसे ज्यादा उस इंसान की इज्जत करता हूं, जो आप तब भी हैं जब आपको कोई देख नहीं रहा होता।
लेकिन इन सब से परे, मैं बस इस बात के लिए बेहद शुक्रगुजार हूं कि जिंदगी ने मुझे ऐसे वक्त में आपके जैसा इंसान दिया, जब मुझे सच में ऐसे ही किसी इंसान की जरूरत थी।
नानी दादा, उम्मीद है आपको पता है कि आप मेरे लिए कितने मायने रखते हैं। ❤️
फोन उठाने के लिए शुक्रिया। मेरी बातें सुनने के लिए शुक्रिया। जब मैं खोया हुआ था, तब घंटों मुझसे बात करने के लिए शुक्रिया। और जब मेरे आसपास का शोर बहुत ज्यादा बढ़ गया, तब मुझे यह याद दिलाने के लिए शुक्रिया कि मैं आखिर हूं कौन।
कुछ लोग आपके करियर को मेंटर करते हैं। कुछ लोग चुपचाप आपका दिल संभाल लेते हैं।आपने मेरे लिए दोनों किया है। मैं आपसे प्यार करता हूं, नानी दादा। शायद जितना मैं कभी कह पाता हूं, उससे कहीं ज्यादा। ❤️”
यह इमोशनल नोट ऐसे वक्त में आया है जब द पैराडाइज़ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और फिल्म में राघव जुयाल और नानी स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन इक्वेशन ने जहां दर्शकों का ध्यान खींचा है, वहीं राघव के इस पोस्ट ने स्क्रीन के पीछे दोनों एक्टर्स के बीच मौजूद आपसी सम्मान, एडमिरेशन और खास बॉन्डिंग की भी झलक दिखा दी है।

