By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड’ का पहला गाना ‘साथी रे’ हुआ रिलीज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

‘द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड’ का पहला गाना ‘साथी रे’ हुआ रिलीज

Last updated: February 4, 2026 11:53 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

‘द केरल स्टोरी 2 -गोज़ बियॉन्ड’ का टीज़र रिलीज हो चुका है और यह पहली फिल्म से भी ज्यादा शार्प और इंटेंस नजर आता है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर कामख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की परेशान करने वाली कहानी दिखाती है, जिनका किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया निभा रही हैं। तीन मुस्लिम लड़कों के साथ रिश्ते में आने के बाद उनकी ज़िंदगी धीरे-धीरे अंधेरे में चली जाती है। जो कहानी प्यार से शुरू होती है, वो आगे चलकर धर्म परिवर्तन से जुड़ी एक साजिश की डरावनी सच्चाई खोलती है। इसी दुनिया की एक और झलक देते हुए फिल्म का पहला गाना ‘साथी रे’ अब रिलीज हो चुका है।
‘द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड’ का पहला गाना ‘साथी रे’ लड़की के प्यार, उसके जज़्बातों, किसी के लिए अपनी दुनिया छोड़ देने और आखिर में धोखे व दर्द का सामना करने की कहानी को दिखाता है। फिल्म की थीम को बरकरार रखते हुए इस गाने में तीन मेल लीड्स की भी एंट्री होती है, उल्का गुप्ता के अपोज़िट सुमित गहलावत, ऐश्वर्या ओझा के साथ अर्जन औजला और अदिति भाटिया के साथ युक्तम खोसला नजर आते हैं। ‘साथी रे’ को विशाल मिश्रा ने आवाज़ दी है, इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और म्यूज़िक मन्नन शाह ने कंपोज़ किया है।

टीज़र में गूंजता डायलॉग ही फिल्म की असली आत्मा और तेवर बता देता है-“अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!” ‘द केरल स्टोरी’ के जबरदस्त असर के बाद, जिसने अपनी बेबाक कहानी से पूरे देश को झकझोर दिया था, इसका सीक्वल और भी आगे जाने का वादा करता है-कम्फर्ट ज़ोन से बाहर, खामोशी से परे और इनकार से आगे। कामख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड’ को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि आशिन ए शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसे को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भवसागर को तरने का हो प्रयास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Next Article 7 बार जब जैकलीन फर्नांडिस की पॉजिटिविटी ने जीता दिल!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

ऋषभ शेट्टी एक अभिनेता, लेखक और निर्देशक के रूप में इंडियन सिनेमा में हैं अनोखी मिसाल
entertainment
February 18, 2026
केजीएफ स्टार यश को पत्नी राधिका पंडित ने कहा, “हर दिन मुझे चुनने के लिए धन्यवाद।”
entertainment
February 18, 2026
“फेक बोलने वालों को बैंक स्टेटमेंट दिखा दूँगा”, टॉक्सिक के ₹120 करोड़ वाले सौदे पर दिल राजू का जवाब
entertainment
February 18, 2026
जैकी श्रॉफ लेकर आए ‘मिट्टी की आवाज़’, पर्यावरण जागरूकता की अनोखी पहल
entertainment
February 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?