सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चलने का अंदाज बदलने से मिलेंगे फायदे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

चलने का अंदाज बदलने से मिलेंगे फायदे

Last updated: May 30, 2019 10:08 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
Image Courtesy: Google
SHARE

घंटों कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने से हमारी सक्रियता कम होती जा रही है। इसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। ऐसे लोगों को मोटापा, हाई बीपी, डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों का सामना अधिक करना पड़ता है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से चलने की बेहद आसान कोशिश आपकी मदद कर सकती है। नियमित रूप से चलना ना सिर्फ स्वस्थ रखता है, जोड़ सलामत रहते हैं, बल्कि आप युवा और आकर्षक भी नजर आते हैं। शरीर में ऊर्जा का स्तर अधिक रहता है। आइए जानते हैं इसके अन्य फायदे :
चलने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है। हृदय रोगों की आशंका कम होती है। शरीर तेज हृदय गति के साथ सामंजस्य बिठाने में सक्षम होता है।
तेज चलते हुए दस मिनट में एक मील चलने से लगभग 72—80 कैलरी की खपत होती है। इस तरह तीस मिनट चलने पर 200—250 कैलरी कम कर सकते हैं।
चलने से रक्त संचार रीढ़ समेत शरीर के तमाम मुलायम ऊतकों की ओर होता है। टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और रीढ़ का लचीलापन बना रहता है।
चलने से शुगर का स्तर सामान्य रहता है, इंसुलिन क्षमता में सुधार होता है। वजन कम नहीं होता तो भी इसके बढ़ने की आशंका कम हो जाती है।
चलने से शरीर में खुशी का एहसास कराने वाले हार्मोन का स्राव होता है। नींद बेहतर आती है। तनाव का सामना करने की क्षमता बढ़ती है।
नियमित चलना हड्डियों के घनत्व को बनाए रखता है। उन्हें मजबूत बनाता है। कम उम्र से चलने की आदत होने पर असमय हड्िडयों की समस्याओं की आशंका कम हो जाती है। जोड़ों का मूवमेंट बना रहता है।
तेज गति से चलना फेफड़ों की कार्यप्रणाली को दुरुस्त रखता है। साथ ही पाचन तंत्र ठीक से कार्य करता है। आंतों में खाद्य पदार्थों की मूवमेंट सही रहती है। शरीर की मेटाबॉलिक दर बढ़ती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रियंका चोपड़ा के ‘भारत’ छोड़ने पर ये क्या बोल गईं कैटरीना कैफ
Next Article अब तक के प्रधानमंत्रियों के बारे में रोचक तथ्य

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह – सातवाँ दिवस: जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन
social
October 7, 2026
अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताहः भिवंडी में जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन
social
October 7, 2026
‘रामायणम्’ के मेकर्स ने जारी किया अरुण गोविल का नया पोस्टर, आइकॉनिक राम से अब बने अयोध्या के राजा दशरथ
entertainment
October 7, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताहः  कांजुरमार्ग में जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन
social
October 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?