चेन्नई: जैन तेरापंथ ट्रस्ट, किल्पॉक–चेन्नई के नवनिर्मित तेरापंथ भवन का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
उद्घाटन से पूर्व आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी उदितयशा एवं सहवर्तिनी साध्वियों द्वारा मंगल पाठ प्रदान किया गया।तत्पश्चात विख्यात समाजसेवी ‘राजस्थान रत्न’ प्यारेलाल पितलिया ने फीता खोलकर भवन का लोकार्पण किया।
साध्वी उदितयशा ने मंगल उद्बोधन में कहा कि भवन के निर्माण में नींव की ईंट का सर्वाधिक महत्व होता है।भवन निर्माण से कहीं अधिक विचारणीय यह है कि इस स्थान का उपयोग किस प्रकार किया जाएगा।हमारी मंगलकामना है कि इस भवन में तप और साधना के परमाणु फैले।यहां ज्ञान,दर्शन,चरित्र की निर्वद्य आराधना निरंतर होती रहे।
द्वितीय चरण के कार्यक्रम में कुबेर बैंक्वेट हाल में अनुदानदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।ट्रस्ट के अध्यक्ष प्यारेलाल पितलिया ने अपने संबोधन में सभी अनुदादानदाताओं की उदारता की प्रसंशा की। साथ ही उन्होंने भवन निर्माण में विशेष सहयोगी रहे ट्रस्ट मंत्री गौतमचंद बोहरा,कोषाध्यक्ष सुकनराज परमार,धर्मीचंद छल्लाणी, तनसुखलाल नाहर,उगमराज सांड, मनोहर लाल हिरन,अशोक परमार आदि के प्रति आभार ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि वे कामना करते हैं कि यह तेरापंथ भवन समाज की एकता का प्रतीक और सेवा,संस्कार एवं आध्यात्मिक गतिविधियों का श्रेष्ठ केंद्र बने।
सभी अनुदानप्रदाताओं का पगड़ी,शाल,माला एवं स्मृतिचिह्न के साथ अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में श्रावक समाज की महनीय व गरिमामय उपास्थिति रही।कार्यकर्ताओं के श्रम साध्य सहयोग से कार्यक्रम सफल व आकर्षक रहा।संचालन मंत्री गौतमचंद बोहरा ने किया। कार्यक्रम की जानकारी गजेंद्र खांटेड ने दी
चेन्नई में नवनिर्मित तेरापंथ भवन का भव्य उद्घाटन

